एएटीएस टीम ने एक घोषित अपराधी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएटीएस टीम ने एक घोषित अपराधी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

-उत्तरी जिला पुलिस ने 26 आपराधिक मामलों में शामिल एक आदतन ऑटो-लिफ्टर को किया गिरफ्तार -एमवी चोरी, डकैती, स्नेचिंग आदि मामलों लगातार कानून को गुमराह करने में वांछित अपराधी पकड़ा गया

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- उत्तरी जिले की एएटीएस टीम ने लंबे समय से अपना स्थान व पता बदल कर रह रहा एक घोषित अपराधी को सुल्तानपुरी, दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज 26 आपराधिक मामलों में शामिल एक भगोड़े आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे।

उत्तरी जिले के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एएटीएस टीम को आपराधिक मामलों में फरार अपराधी, जेल से मिली जमानत, पैरोल जंपर्स वह बीसी का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए। जिसमें इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एचसी ओम प्रकाश डगर, एचसी पुनीत मालिक और एचसी सुमित की एक संगठित टीम का गठन किया गया। आदेशानुसार पुलिस अधिकारियों ने गुप्त मुखबिरों को सभी खुफिया जानकारी एकत्रित कर आरोपियों को पकड़ने के लिए काम पर लगाया, साथ ही टीम ने 26 जुलाई को एक घोषित अपराधी जो मामले में फरार चल रहा था। गुप्त मुखबिरों की सहायता से आरोपी को डी-ब्लॉक, सुल्तानपुरी, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम पिंटू उर्फ विक्की बताया। वह दिल्ली का निवासी है जो अपना पता बदलकर रह रहा है। लगातार पूछताछ करने पर पुलिस रिकॉर्ड में तीस हजारी कोर्ट में माननीय एम.एम. द्वारा घोषित अपराधी पाया गया, बाद में पंजाबी बाग दिल्ली के मामले में उसे अदालत ने रिहा कर दिया था। बाद में अदालत द्वारा नोटिस जारी करने पर कोर्ट में पेश न होने से उसे फरार अपराधी घोषित कर दिया गया था। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox