पीरागढ़ी गांव में गंदे पानी व सीवर ओवर फ्लो से आक्रोश। पंचायत संघ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीरागढ़ी गांव में गंदे पानी व सीवर ओवर फ्लो से आक्रोश। पंचायत संघ

- एक सप्ताह में संपूर्ण समाधान की मांग। थान सिंह यादव

नई दिल्ली/ –  दिल्ली पंचायत संघ ने कहा की नांगलोई विधानसभा के अंतर्गत गांव पीरागढ़ी में दिल्ली जल बोर्ड की पानी की सप्लाई लाइन द्वारा घरों में नील में गंदे पानी की समस्या बीते सोमवार को उठाई थी। लेकिन आज संबंधित शासन प्रशासन का वरिष्ठ अधिकारियों का अमला मौके पर पहुंचा। वहां उन्होंने पाया की जो पानी सप्लाई लाइन द्वारा आ रहा है वाकई पीने लायक नहीं है। इसलिए वहां तुरंत पीने के पानी का टैंकर मौके पर मंगवाया और गांव में इससे संबंधित सूचना पत्र चस्पा कराया गया की जब तक पानी स्वच्छ ना आए लाइन द्वारा सप्लाई पानी न पिए।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि हम पिछले 5-6 महीने से इस पूरे क्षेत्र में सीवर ओवर फ्लो की समस्या बनी है। इसमें गांव पीरागढ़ी गांव नांगलोई सईदान और मियां वाली आदि कालोनियां आती है इसका मुख्य कारण मेट्रो विस्तार जनकपुरी से आजादपुर बताया जा रहा है। जिसके चलते इस क्षेत्र की मेन सीवर लाईन जिससे पानी बाहर जाता है वह मेट्रो द्वारा डैमेज की गई है इसके चलते पूरे क्षेत्र के सीवर ओवर फ्लो रहते हैं।  

गांव पंचायत पीरागढ़ी प्रमुख विनोद शौकीन ने कहा कि संबंधित शासन प्रशासन इस गंदे पानी पीने पर मजबूर लोगों की जिम्मेवारी ले और कार्रवाही सुनिश्चित करें । पंचायत संघ ने जल मंत्री द्वारा देरी से संज्ञान लेने पर उनसे दिल्ली देहात गांव ग्रामीणों से माफी मांगने व एक सप्ताह में इस समस्या का संपूर्ण समाधान करने की मांग की है। वरना पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी ब्रह्म प्रकाश के पैतृक गांव शकूरपुर में दिल्ली देहात गांवों की सभी पंचायत की महापंचायत बुलाएगा। क्योंकि जो बात हम लगातार कह रहे थे कि दिल्ली देहात गांव ग्रामीणों किसानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है यह साबित हो रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox