
नई दिल्ली/ – दिल्ली पंचायत संघ ने कहा की नांगलोई विधानसभा के अंतर्गत गांव पीरागढ़ी में दिल्ली जल बोर्ड की पानी की सप्लाई लाइन द्वारा घरों में नील में गंदे पानी की समस्या बीते सोमवार को उठाई थी। लेकिन आज संबंधित शासन प्रशासन का वरिष्ठ अधिकारियों का अमला मौके पर पहुंचा। वहां उन्होंने पाया की जो पानी सप्लाई लाइन द्वारा आ रहा है वाकई पीने लायक नहीं है। इसलिए वहां तुरंत पीने के पानी का टैंकर मौके पर मंगवाया और गांव में इससे संबंधित सूचना पत्र चस्पा कराया गया की जब तक पानी स्वच्छ ना आए लाइन द्वारा सप्लाई पानी न पिए।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि हम पिछले 5-6 महीने से इस पूरे क्षेत्र में सीवर ओवर फ्लो की समस्या बनी है। इसमें गांव पीरागढ़ी गांव नांगलोई सईदान और मियां वाली आदि कालोनियां आती है इसका मुख्य कारण मेट्रो विस्तार जनकपुरी से आजादपुर बताया जा रहा है। जिसके चलते इस क्षेत्र की मेन सीवर लाईन जिससे पानी बाहर जाता है वह मेट्रो द्वारा डैमेज की गई है इसके चलते पूरे क्षेत्र के सीवर ओवर फ्लो रहते हैं।
गांव पंचायत पीरागढ़ी प्रमुख विनोद शौकीन ने कहा कि संबंधित शासन प्रशासन इस गंदे पानी पीने पर मजबूर लोगों की जिम्मेवारी ले और कार्रवाही सुनिश्चित करें । पंचायत संघ ने जल मंत्री द्वारा देरी से संज्ञान लेने पर उनसे दिल्ली देहात गांव ग्रामीणों से माफी मांगने व एक सप्ताह में इस समस्या का संपूर्ण समाधान करने की मांग की है। वरना पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी ब्रह्म प्रकाश के पैतृक गांव शकूरपुर में दिल्ली देहात गांवों की सभी पंचायत की महापंचायत बुलाएगा। क्योंकि जो बात हम लगातार कह रहे थे कि दिल्ली देहात गांव ग्रामीणों किसानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है यह साबित हो रहा है।





More Stories
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: अब तक 10, 660 किलो नकली खोया जब्त; 44 में से 35 सैंपल फेल