हजारों से लाखों की कीमत खर्च करते हैं लोग, दुनिया का सबसे महंगा और दुर्लभ रुद्राक्ष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हजारों से लाखों की कीमत खर्च करते हैं लोग, दुनिया का सबसे महंगा और दुर्लभ रुद्राक्ष

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/ – पुराणों में रुद्राक्ष को देवों के महादेव भगवान शिव का स्वरूप माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। इसके अलावा रुद्राक्ष के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसके 21 मुखी तक होते हैं। बाजारों में कई तरह के रुद्राक्ष उपलब्ध हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा रुद्राक्ष कौन सा है?

बता दें कि पुराणों में एक मुखी रुद्राक्ष को अत्यंत दुर्लभ माना गया है। इसके अलावा इसे भगवान शिव का स्वरूप भी कहा जाता है जो सर्वोत्तम है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है उन्हें एक मुखी रुद्राक्ष पहनने की सलाह दी जाती है। इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ जाता है। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है, इस कारण इसकी मांग बहुत अधिक होती है। इसके अलावा, एक मुखी रुद्राक्ष ढूंढना मुश्किल होता है, जिससे इसकी कीमत और बढ़ जाती है।

कहां पाया जाता है एक मुखी रुद्राक्ष?
गौरतलब है कि ज्योतिष अजय कोठारी ने बताया कि असली एक मुखी रुद्राक्ष मुख्य रूप से नेपाल में मिलता है। विशेष रूप से, ये रुद्राक्ष नेपाल के हिमालयी क्षेत्र पर उपलब्ध होते है। इसके अलावा, इंडोनेशिया में भी ये पाए जाते है। बात करें मूल्य की तो असली एक मुखी रुद्राक्ष की कीमत उसकी दुर्लभता और प्रामाणिकता पर निर्भर करती है। आमतौर पर इसकी कीमत कुछ हजार से लेकर करोड़ रुपये कर जाती है। वहीं राउंड शेप एक मुखी रुद्राक्ष अत्यधिक दुर्लभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका गोलाकार रूप इसे विशिष्ट बनाता है और यह धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यधिक मूल्यवान है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox