बॉलीवुड के कई सितारों का कारगिल युद्ध से डायरेक्ट कनेक्शन, कैसे बने युद्ध का हिस्सा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बॉलीवुड के कई सितारों का कारगिल युद्ध से डायरेक्ट कनेक्शन, कैसे बने युद्ध का हिस्सा

-मैं क्विक रिएक्शन टीम का हिस्सा बना- नाना पाटेकर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- कारगिल युद्ध में भारत के विजय की 25वें साल का जश्न पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। जहां एक तरफ शहीदों को याद किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत के विजय रथ को आगे बढ़ाने वाले बहादुरों की गौरवगाथाओं को दोहराया जा रहा है। इस कभी ना भूलने वाले युद्ध पर एक फिल्म भी बनाई गई थी, जिसे लोगों का काफी ज्यादा प्यार मिला था। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर्स भी है, जिनका इस युद्ध से सीधा कनेक्शन रहा है।

बता दें कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय शर्मा भी कारगिल युद्ध का हिस्सा थे। इसके बारे में अनुष्का ने बात करते हुए बताया था कि 1982 से उनके पिता हर बड़े आर्मी ऑपरेशन का हिस्सा रहे थे। इसमें ऑपरेशन ब्लू स्टार और कारगिल वॉर भी शामिल है। अनुष्का ने बताया था कि जब कारगिल युद्ध चल रहा था तब वो ये सब समझने के लिहाज से काफी छोटी थी। इसके अलावा उसने ये बताया कि उनकी मां युद्ध की अपडेट के लिए हमेशा टीवी चालू रखती थी।

नाना पाटेकर भी थे इस जंग का हिस्सा
बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक नाना पाटेकर ने कारगिल के युद्ध के दौरान कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और वो लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट में भर्ती हो गए थे। नाना पाटेकर ने द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि “उस वक्त फर्नाडिस साहब थे रक्षा मंत्री। हम युद्ध में जाना चाहते थे। हमने कमांडो कोर्स पूरा किया था। अच्छे शूटर है। नेशनल खेल हुए है। हमको मेडल भी मिला हुआ है”। इसके अलावा उन्होंने बताया कि “युद्ध के दौरान हमने वहां फोन किया। हमने कहा कि हमें वॉर में जाना है। वहां से कहा गया कि आप सिविलियन है, इसलिए नहीं जा सकते है। लेकिन फर्नाडिस साहब हमें जानते थे, फिर उन्होंने हमसे पूछा कि कब जाना है। मैंने कहा कि अभी जाना है। मैं चला गया कारगिल युद्ध में। मैं क्विक रिएक्शन टीम का सदस्य बन गया”।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox