संसद में किसान बने विवाद का कारण, राहुल गांधी से आए थे मिलने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संसद में किसान बने विवाद का कारण, राहुल गांधी से आए थे मिलने

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बुधवार को संसद परिसर में किसानों से मुलाकात हुई है। ये मीटिंग संसद में राहुल गांधी के चैंबर में हो रही है। हालांकि ये मुलाकात पहले ही विवादों में आ गई है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों का पास नहीं बनाया जा रहा है। जब ये मामला मीडिया में आया तो किसानों को राहुल से मुलाकात की इजाजत दी गई थी।

बता दे कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में कहा, “हमने उन्हें (किसान नेताओं को) यहां मिलने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन वे उन्हें यहां (संसद में) नहीं आने दे रहे हैं। क्योंकि वे किसान हैं, शायद यही कारण है कि वे उन्हें अंदर नहीं आने दे रहे हैं।”

इस कारण मिलना चाहते थे किसान
गौरतलब है कि राहुल गांधी उनसे मिलने के लिए रेल भवन गोल चक्कर जा रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें एंट्री मिल गई। प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात सुबह करीब 11 बजे संसद भवन में होनी थी। माना जा रहा था कि किसान नेता राहुल गांधी से अपनी पिछली चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए प्राइवेट मेंबर बिल लाने के लिए कहने वाले थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox