नई दिल्ली/सिमरन मोरया/ – नीट मामले को लेकर सड़क से लेकर संसद तक बवाल मचा हुआ है। तो वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले को लेकर लगातार सुनवाई चल रही है।इस बीच मंगलवार को सीजआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में बनी तीन जजों की बेंच सुनवाई कर रही है। आज कोर्ट में आईआईटी दिल्ली ने अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है। उन्होंने इस रिपोर्ट में एनटीए के दावों पर मुहर लगाई है।
नीट की परीक्षा देने के लिए साल 2024 में 24 लाख बच्चे शामिल हुए थे। ये संख्या लगातार साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है। एसजी ने कहा कि इस परीक्षा में यह 50 परसेंटाइल था जिसमें 164 अंक आते हैं। पिछले साल यह 137 अंक था। जो दर्शाता है कि इस साल छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है।
गौरतलब है कि, सुनवाई के दौरान दावा किया गया था कि एक प्रश्न में दो सही उत्तर दिए गए थे। जिसके बाद कोर्ट ने आईआईटी दिल्ली को इसपर जांच करके रिपोर्ट देने को कहा था। इस रिपोर्ट में साफ बोला गया है कि प्रश्न का बस एक ही विकल्प सही है। ऐसे में एनटीए ने सही अंक दिया है।


More Stories
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी