
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कई उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी कम की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे कैंसर की दवाएं सस्ती हो जाएंगी। वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन और मोबाइल चार्जर पर भी टैक्स घटाने का ऐलान किया है। इसके अलावा सोलर पैनल और सोलर सेल भी सस्ते होंगे। इससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना सस्ता हो जाएगा।
सस्ते होंगे मोबाइल फोन
मोबाइल फोन उद्योग पर वित्त मंत्री ने कहा, ‘मैं मोबाइल फोन, मोबाइल पीसीबीएस और मोबाइल चार्जर पर बीसीडी को 15 प्रतिशत तक कम करने का प्रस्ताव करती हूं।’ वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि जीएसटी से आम आदमी को फायदा हुआ है। साथ ही सरकार का राजस्व भी बढ़ा है।
सोना-चांदी खरीदना होगा सस्ता
वित्त मंत्री ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6 फीसदी घटाने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने स्टील और तांबे पर उत्पादन लागत कम करने के लिए कदम उठाए हैं। फेरो निकेल और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बीटीसी कम किया जाएगा। ऑक्सीजन मुक्त तांबे पर बीसीडी हटा दिया जाएगा।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार