आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बड़ा बयान

-शुगर लेवल कम होने पर कोमा में जा सकते हैं केजरीवाल- संजय सिंह -केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग को लिखा पत्र

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल प्रशासन ओर से मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है जिस पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि सीएम केजरीवाल का तिहाड़ जेल ने माना कई बार शुगर लेवल कम हुआ। शुगर लेवल कम होने पर सीएम केजरीवाल कोमा में जा सकते हैं।

शुगर लेवल कम होने पर उनको ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा है। तिहाड़ जेल की रिपोर्ट के अनुसार, वजन भी कम हुआ है। वहीं इससे पहले सीएम केजरीवाल के वजह को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और दिल्ली सरकार के मंत्रियों के दावों पर भी सवाल उठे।

जेल सुपरिटेंडेंट ने लिखा पत्र
आम आदमी पार्टी के मंत्री, सांसद और अन्य लोग लगातार सीएम केजरीवाल के 8.5 किलोग्राम वजन कम होने का दावा कर रहे हैं। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल के वजन को लेकर चल रहे दावे पर तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग को पत्र लिखा। जेल सुपरिटेंडेंट के अनुसार 1 अप्रैल 2024 को जब अरविंद केजरीवाल पहली बार तिहाड़ जेल आए थे तो उनका वजन 65 किलोग्राम था। 10 मई को जब अरविंद केजरीवाल तिहाड़ से निकले तो उनका वजन 64 किलोग्राम था। 2 जून को जब जेल में सरेंडर किया तो उनका वजन 63.5 किलोग्राम था। फिलहाल उनका वजन 61.5 (14 जुलाई) किलोग्राम है।

इस वजह से हो सकती है गिरावट
इसके साथ ही जेल सुपरीटेंडेंट ने ये भी जानकारी दी कि कम खाना खाने या फिर कम कैलोरी खाने के वजह से गिरावट हो सकती है। सीएम केजरीवाल का रोजाना वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की देख-रेख में चेकअप होता है। इसके साथ ही कोर्ट के आदेश के अनुसार, मेडिकल बोर्ड से परामर्श के समय उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox