मणिपुर के जीरीबाम में हुआ हमला, अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने CRPF पर किया हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मणिपुर के जीरीबाम में हुआ हमला, अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने CRPF पर किया हमला

-एक जवान शहीद वहीं तीन हुए घायल

मणिपुर/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- मणिपुर में हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही। अब मणिपुर के जीरीबाम में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने CRPF और स्टेट पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया है। इस हमले में एक CRPF का जवान शहीद हो गया है। जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। ये हमला घात लगाकर सुबह के करीब 9 बजकर 40 मिनट पर किया गया।

जानकारी के अनुसार, 20 बटालियन CRPF और जीरीबाम जिला पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ ऑपरेशन में लगी हुई थी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, , संयुक्त सुरक्षा दल 13 जुलाई को हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ी तलाशी अभियान चलाने के लिए जीरीबाम जिला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मोनिंग गांव के पास जा रहा था। शहीद हुए की CRPF जवान की पहचान बिहार के रहने वाले अजय कुमार झा के रूप में हुई है। इनकी उम्र 43 साल बताई जा रही है।

हिंसा का जारी है माहौल
पिछले काफी समय से मणिपुर में हिंसा का माहौल है। यहां पर कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों अप्रैल में 2 सशस्त्र उपद्रवी समूहों के बीच एक बार फिर गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने तीन जिलों कांगपोकपी, उखरूल और इम्फाल पूर्व के ट्राइजंक्शन जिले में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

2 लोगों की हो गई थी मौत
गोलीबारी में कुकी समुदाय के 2 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अपने बयान में बताया था कि मृतकों की पहचान कांगपोकपी जिले के मफौदाम पुलिस स्टेशन के तहत नोंगड़ाम कुकी के कम्मिन लाल लुकिंग (23) पुत्र पाओला लुफेंग और कांगपोकपी जिले के बोंग जंग गांव के कमलेश सेट लुनकिम (22) पुत्र थांगखोमांग लुन किम के रूप में की गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox