नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने मुलाकात की। साथ ही उन्होंने खिलाडियों को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भारत पेरिस ओलंपिक के लिए लगभग 120 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और उसे उम्मीद है कि इस बार वे तोक्यो ओलंपिक से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा, ” इस बार भी हमने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कुछ नया करने की कोशिश की है। हमने वहां भारतीय समुदाय को थोड़ा सक्रिय करने का प्रयास किया है ताकि वे हमारे खिलाड़ियों के साथ और अधिक जुड़ सकें। मैं अपनी तरफ से आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं और मैं आप लोगों का इंतजार करूंगा। जब कार्यक्रम होगा तो मैं यह प्रयास करूंगा 15 अगस्त को लाल किले पर आप लोग भी मौजूद रहें।
मैं हर किसी से सीधा संवाद करने की कोशिश करता हूं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आप (ओलंपिक के लिए) जाने और जीतने के मूड में हैं और जब आप जीतकर लौटेंगे तो मैं आपका स्वागत करूंगा, मैं इस मूड में हूं। मेरी कोशिश है कि खेल जगत से जुड़े हमारे देश के सितारों से मिलता रहूं, नई चीजें सीखता रहूं, उनके प्रयासों को समझता रहूं और एक सरकार के तौर पर व्यवस्था में कुछ बदलाव करना हो, कुछ प्रयास बढ़ाने की जरूरत हो तो मैं उस दिशा में काम करता रहूं। मैं हर किसी से सीधा संवाद करने की कोशिश करता हूं।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा