हाथरस हाथ से जैसी भगदड़ से खुद को कैसे बचाएं..?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- यूपी के हाथरस में मची भगदड़ कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी कभी प्रयागराज के कुंभ मेले में..तो कभी रेलवे स्टेशन पर तो कभी मंदिर में ऐसी स्थिति बनी है। हाथरस में 123 लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। इसके लिए प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है। हालाँकि, एक सवाल यह भी उठता है कि भगदड़ मचने पर हम आम लोगों को क्या करना चाहिए, जो ऐसी जगह जाते हैं या अचानक खुद को ऐसी स्थिति में पाते हैं? कैसे बचाएं जान? क्या ऐसा करने का कोई तरीका नहीं है?

बता दें कि, जब से हाथरस की घटना हुई, तब से कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विशेषज्ञ और आम लोग सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर रहे हैं। यह वीडियो दरअसल भगदड़ के दौरान अपनी जान बचाने के टिप्स पर आधारित है। इस वीडियो में एक्सपर्ट ने बताया है कि अगर आप किसी ऐसी जगह पर हों जहां आपको पीछे या सामने से धक्का लगे और भगदड़ मच जाए तो क्या करना चाहिए? इस वीडियो में दो महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में बताया गया है। आइये समझते हैं…

1- अगर पीछे से भीड़ का दबाव आए तो क्या करें?

वीडियो में बताया गया है कि अगर भीड़ किसी शख्स को पीछे से धक्का दे…तो वो सभी अपना संतुलन खो सकते हैं। ऐसा तब हुआ जब वे सभी सामान्य रूप से खड़े थे।

प्रयोग: अब लोगों को एक पैर सीधा नहीं बल्कि थोड़ा मोड़कर खड़े होने को कहा गया। यानी जब आपको लगे कि स्थिति अजीब होने वाली है तो खुद को उस स्थिति में डाल दें। अपने आप को एक बॉक्सर समझें और दोनों हाथों को इसी तरह छाती के सामने रखें।

निष्कर्ष: इस तरह आप भगदड़ में गिरने से बच जाएंगे और आपके हाथ छाती के सामने होने से आपके फेफड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा। अगली बार जब वही प्रयोग दोहराया गया तो लोग खुद को गिरने से बचा पाए। इससे जान बचाई जा सकती है। जैसा कि आप ऊपर पहली तस्वीर में देख सकते हैं।

2- अगर आप गिर जाएं तो जान कैसे बचाएं?

ये समझना बहुत जरूरी है। महिलाओं को यह बात अपने बच्चों को भी बताना जरूरी है। भगदड़ के दौरान यदि कोई गिर जाए तो उसे सीधा या उल्टा नहीं रहना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो लोग आप पर गिर पड़ेंगे, आप सांस नहीं ले पाएंगे और आपकी मौत भी हो सकती है।

प्रयोग: वीडियो में एक्सपर्ट ने यही बात समझाते हुए कहा कि इस स्थिति से बचने के लिए सबसे पहले उठने की कोशिश करें। यदि यह संभव न हो तो तुरंत अपने शरीर को बगल की ओर कर लें। इसके बाद अपने पैरों को ऊपर की ओर करले और अपने हाथों से अपने सिर को सुरक्षित रखें। इससे आप अपने दिल को सुरक्षित रख पाएंगे।

निष्कर्ष: विशेषज्ञ खुद जमीन पर लेट गए और अपने ऊपर मौजूद भीड़ को वहां से चले जाने के लिए कहा। अचानक लोग विशेषज्ञ के ऊपर से भागने लगे। लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए लेकिन उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बाद में उन्होंने कहा कि उनके हाथ में चोट लगी है लेकिन कोई खतरा नहीं है। जैसा कि आप ऊपर दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox