नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- कीर्ति नगर थाना पुलिस ने मानसरोवर गार्डन से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोरो के नाम जतिन पाहवा और अश्मित लाम्बा है। ये दोनों दिल्ली के रमेश नगर के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार स्कूटी बरामद की है। इनकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 12 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।
पश्चिम ज़िले के डीसीपी विचित्र वीर ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की वाहनचोरी में लिप्त दो बदमाश मानसरोवर गार्डन में वारदात को अंजाम देने आने वाले है। उन्हें दबोचने के लिए एसीपी विजय सिंह और एसएचओ संजीव की देखरेख में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ,SI महेन्दर ,हेड कांस्टेबल सुनील ,कमल ,प्रदीप और कांस्टेबल नरेंद्र की टीम बनाई गई। पुलिस ने मानसरोवर गार्डन में ट्रैप अलगाया तभी उन्हें स्कूटी पर संदिग्ध परिस्थिति में दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस जांच में स्कूटी चोरी की निकली जो उन्होंने मायापुरी इलाके से चुराई थी। बाद में पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य तीन स्कूटी को भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत