असम में बाढ़ ने मचाया कहर, 26 लोगों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

असम में बाढ़ ने मचाया कहर, 26 लोगों की मौत

असम/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भारत में जहां एक तरफ गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में बारिश आफत बनी हुई है। दरअसल, असम में भीषण बारिश के वजह से भयानक बाढ़ आया हुआ है। 28 मई से राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक बाढ़ की वजह से राज्य में 26 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 15 जिलों में 1.6 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बाढ़ की रिपोर्ट में हैलाकांडी जिले में बाढ़ की वजह से पानी में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई। बाढ़ की वजह से असम में जान और माल का काफी नुकसान हो रहा है। खेत खलिहान पानी में डूब गए हैं। घर पानी में डूब गए हैं। जिसके वजह से राज्य में खाने पीने की चीजों की कमी हो गई है और लोग शेल्टर हाउस में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।

शेल्टर कैंप में 22 हजार लोग रहने को मजबूर

असम का करीमगंज जिला बाढ़ से काफी प्रभावित हुआ है। यहां पर अभी तक 1.52 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जिसमें 41,711 बच्चे शामिल हैं। राज्य के 225 गांव की हालत बेहद खराब है। लोगों के घर पानी में समा गए हैं और खाने का सामान नहीं बचा है। जिसके बाद तकरीबन 22 हजार लोगों ने शेल्टर कैंप में शरण ली है।

ये इलाके हुए प्रभावित

 रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के पानी ने 1378.64  हेक्टेयर खेत को नष्ट कर दिया है। बाढ़ प्रभावित जिलों में विश्वनाथ लखीमपुर, होजई, बोंगाईगांव, नलबाड़ी, तामुलपुर, उदलगुरी, दरांग, धेमाजी, हैलाकंदी, करीमगंज, हैलाकंदी, गोलपारा, नगांव, चिराग और कोकराझार शामिल हैं। वहीं असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने असम की पुलिस काजीरंगा नेशनल पार्क के प्रशासन के साथ बाढ़ के हालातों में नेशनल पार्क के जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मीटिंग की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox