तन से मन और मोक्ष तक मुक्ति का द्वार है योग – डा.ईश्वर वी.रेड्डी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तन से मन और मोक्ष तक मुक्ति का द्वार है योग – डा.ईश्वर वी.रेड्डी

-आरजेएस पीबीएच ने अध्यात्म योग संस्थान व विश्व भारती योग संस्थान के सहयोग से मनाया योग दिवस -विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास और लाफ्टर योगा का प्रदर्शन और योग पर परिचर्चा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आरजेएस-पीबीएच के 229 वें श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम “अमृत काल का सकारात्मक भारत -उदय“ का आयोजन विश्व योग दिवस की थीम “महिला सशक्तीकरण के लिए योग“ विषय पर हुआ। सह-आयोजक अध्यात्म योग संस्थान के संस्थापक योगाचार्य डा.रमेश कुमार योगाचार्य ने बतौर मुख्य वक्ता
सकारात्मक भारत-उदय वैश्विक आंदोलन की नींव से विश्व योग दिवस 2024 तक आरजेएस पीबीएच के सकारात्मक कार्यों की प्रशंसा की।

योग दिवस पर उन्होंने कहा कि योग किस प्रकार से महिलाओं को रोजगार प्रदान कर सकता। महिलायें योग सीखकर स्वयं स्वस्थ हो सकती हैं तथा योग टीचर बन कर महिलाओं को स्वस्थ बना सकती हैं। इसलिए द्वारका में संस्थान द्वारा सुबह शाम योगाभ्यास कराया जा रहा है। योगाचार्य मोना ने वेबिनार में महिलाओं के लिये स्वयं विभिन्न योगासन लाईव करके दिखाया। महिलाओं में विशेष समस्या आती है और इसका योग के द्वारा निराकरण हो सकता है। प्रेम भाटिया जी संस्थापक निदेशक 33 वर्ष पुरानी विश्व भारती योग संस्थान कार्यक्रम के सह आयोजक और अध्यक्ष ने मन को नियंत्रित करने पर जोर दिया।
“देखकर सुनकर या छूकर जो होता है हाल“ ,…
“बाहर की चिंगारियां से महफूज रहे तो क्या?“ आदि लघु कविताएं सुनाईं और रोजाना शरीर के लिए एक घंटा योग के लिए देने की सलाह दी।योगा लाईफ सोसायटी के पंडित राधे श्याम मिश्रा 1992 से विश्व में योग का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अप्पा योग एकेडमी के अध्यक्ष तथा पूर्व निदेशक मोरार जी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली के डा. ईश्वर वासव रेड्डी जी ने बताया कि योग भारत देश की आत्मा और संस्कृति है। योग शरीर और मन को मजबूत बनाता है । अच्छा करें और भलाई करें योग यही सिखाता है। उन्होंने योग को तन से मन और मोक्ष तक मुक्ति का द्वार बताया।
लाफ्टर एंबेसडर सतेंदर त्यागी और सुमन त्यागी ने गीता पाठ और स्वागत संबोधन किया तत्पश्चात लाफ्टर एंबेसडर कुलदीप राय और विनिता नागपाल के साथ सभी को लाफ्टर योगा का दर्शन कराया। । समाजसेवी राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आरजेएस पीबीएच के लगातार सफल हो रहे कार्यक्रमों से जुड़ने का आह्वान किया । उन्होंने बताया कि सात जुलाई को मेरे पिता जी स्व० रामवृक्ष सिंह कुशवाहा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का कार्यक्रम विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में होगा।
23 जून के कार्यक्रम नशा मुक्ति पर सुविचार के सह-आयोजक सुरजीत सिंह दीदेवार ने बैनर का लोकार्पण किया और अगले रविवार सभी को आमंत्रित किया। आरजेएस पीबीएच संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने टेक्नीकल टीम प्रमुख मयंक राज का विशेष धन्यवाद दिया और कहा कि उनके सहयोग के बिना कार्यक्रम करना कठिन है ।
कार्यक्रम में एडवोकेट सुदीप साहू, विजय शंकर वर्मा, रामकुमार – उमंग कुमार,प्रो.नीना आर बडेहरा, वीणा शर्मा, इशहाक खान,डा मुन्नी कुमारी, सुशील बावा, गौरव सैनी, प्रेमलता गांधी, सुषमा मग्गू, नरेंद्र टटेसर, अनिता सेठी औश्र सोनू मिश्रा आदि ने भी जुड़कर योग दिवस उत्सव मनाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox