पानी को लेकर दिल्ली में घमासान, भाजपा-कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पानी को लेकर दिल्ली में घमासान, भाजपा-कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन जारी

नजफगढ़ में भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने किया जलबोर्ड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन -केंद्रीय जलशक्ति मंत्री के आवास पर पंहुचे आप कार्यकर्ता, दिया ज्ञापन

नई दिल्ली/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच पेयजल को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक तरफ भाजपा व कांग्रेस दिल्ली में सड़कों पर उतरकर आप के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है तो दूसरी तरफ आप कार्यकर्ता भी केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल के आवास पर पानी के लिए ज्ञापन दे रहे है और  मांग कर रहे है कि दिल्ली को जलसंकट से उभारने के लिए केंद्र सरकार दखल व मदद करे। वहीं पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने नजफगढ़ स्थित जलबोर्ड कार्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया और आप सरकार के खिलाफ नारे लगाये। इस अवसर काफी संख्या में महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस के साथ-साथ अब भाजपा ने भी पूरे जोरशोर के साथ आप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। दिल्ली में भाजपा प्रदेश संगठन के साथ-साथ अब सांसदों ने भी आप पार्टी व केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को नजफगढ़ में जलबोर्ड कार्यालय पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जलबोर्ड कार्यालय पर आप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और फिर मटके फोड़ कर केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारे लगाये। इस प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश शौखंदा, भाजपा नेता हरेन्द्र सिंघल, मुनेश यादव व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान के साथ-साथ अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ’दिल्ली में जल संकट का अगर कोई जिम्मेदार है तो वह अरविंद केजरीवाल और आप सरकार है। दिल्ली में जल संकट प्राकृतिक नहीं है। इनकी लापरवाही, पानी की चोरी, पानी की बर्बादी मूल कारण है जिसकी वजह से दिल्ली में जल संकट है। 10 साल से आप की सरकार है, 2024 तक हर घर जल का वादा अरविंद केजरीवाल ने किया था, उस वादे का क्या हुआ?’
          नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली में पानी की कमी को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ ’मटका-फोड़’ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

दिल्ली सरकार छिपा रही कमियां : योगेंद्र चंदोलिया
शनिवार को सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मुनक नहर के पास जाकर पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से दिए जा रहे पानी को स्टोर करने के लिए दिल्ली सरकार के पास जगह नहीं है और कमियों को छिपाने के लिए वे हरियाणा सरकार पर ठीकरा फोड़ रही है। जल मंत्री आतिशी बार-बार यह कहकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही हैं कि हरियाणा सरकार की ओर से पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। जल बोर्ड एक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के आवास पर पहुंचे आप विधायक
दिल्ली के अंदर जल संकट हर पल गंभीर रूप ले रहा है। यमुना में जल स्तर नीचे जाने से पानी का उत्पादन कम हो रहा है। जिससे पानी की किल्लत पैदा हुई है। दिल्ली के लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं। दिल्ली दूसरे राज्यों से मिलने वाले पानी पर निर्भर है। इन सबके बीच आज दिल्ली के आप विधायक केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलने पहुंचे। हालांकि उनसे मुलाक़ात नहीं हुई है। आप विधायकों ने बताया कि हमने उनके आवास, कार्यालय और अन्य सभी माध्यमों से पत्र दे दिया है।
         आप विधायक राखी बिड़ला ने कहा, ’यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने कल मंत्री सीआर पाटिल को एक पत्र दिया और आज हमारा प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर गया लेकिन हमें जानकारी मिल रही है कि वह अपने आवास पर नहीं हैं। हम मंत्री से अनुरोध करना चाहते हैं कि दिल्ली में पानी की कमी के मुद्दे पर ध्यान दें।’

कांग्रेस ने 280 ब्लॉकों में किया मटका फोड़ प्रदर्शन
शनिवार को कांग्रेस ने पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ ही केंद्र पर निशाना साधा है। शनिवार को जल संकट को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली के सभी 280 ब्लॉक में मटका फोड़ प्रदर्शन किया।
           इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पिछले 20-25 दिन से कोशिश कर रही थी कि दिल्ली की जनता को पानी सुचारु रूप से मिले। लगातार प्रयासों के बावजूद केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार ने पानी की व्यवस्था नहीं की और दिल्ली की जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही है। दिल्ली में टैंकर माफिया और विधायकों की साठगांठ के कारण जनता को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में दिल्ली जल संकट के साथ बिजली कटौती का समस्या से भी जूझ रही है।

           मटका फोड़ प्रदर्शन में पूर्व सांसद रमेश कुमार, पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, डॉ. नरेंद्र नाथ, पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद, विजय लोचव, जय किशन, अमरीश गौतम, वीर सिंह धींगान, पूर्व मेयर फरहाद सूरी, जिला अध्यक्ष विरेंद्र कसाना व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox