नीट में होने वाली धांधली को लेकर 20 छात्रों ने खटखटाया SC का दरवाजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नीट में होने वाली धांधली को लेकर 20 छात्रों ने खटखटाया SC का दरवाजा

-छात्रों ने 620 से अधिक अंक लाने वाली याचिका को लेकर फोरेंसिक जांच की मांग की

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- NEET UG 2024 की परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर 20 छात्रों के एक दल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और याचिका दाखिल की। याचिका में यह कहा गया कि इस परीक्षा में 620 अंक से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की अकादमिक और फॉरेंसिक जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या SC से गठित की गई कमेटी के द्वारा कराए जाने की मांग की गई है।

8 जुलाई को होगी आगे की सुनवाई
आपको बता दें कि NEET पेपर लीक मामले में पहले से ही कई याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। कोर्ट इस मामले पर 8 जुलाई को आगे की कार्यवाही करेगी और फैसला सुनाएगी । छात्रों की अपील है कि SC किसी स्वतंत्र एजेंसी या SC के द्वारा गठित की गई कमेटी के द्वारा जांच कराए जाने का आदेश जारी करे।

620 से ज्यादा वाले की हो फॉरेंसिक जांच
साथ ही NEET की परीक्षा को दोबारा कराए जाने की मांग को भी याचिका में शामिल किया गया और यह भी यह भी कहा गया कि कोर्ट उचित कदम उठाए ताकि भविष्य में छात्र-छात्राओं को ऐसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। यह याचिका तन्मय शर्मा और अन्य की तरफ से दाखिल की गई याचिका में इस परीक्षा में 620 अंक से ज्यादा पाने वाले छात्रों की अकादमिक और फॉरेंसिक जांच की मांग की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox