हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़े ऐलान के साथ आम जनता को दिया तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़े ऐलान के साथ आम जनता को दिया तोहफा

हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने 7 हजार से ज्यादा लोगों को उनके प्लाट पर कब्जे का आवंटन पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये आज 7000 से अधिक लोगों को उनके प्लॉट पर कब्जे का आवेदन पत्र दिया जा रहा है। पहले के वक़्त में केवल प्लॉट देने की बात कही गई मालिकाना हक आम लोगों को नहीं मिला। जिन लोगों को भी क़ब्ज़ा नहीं मिल पाएगा उन्हें एक लाख रुपया उनके अकाउंट में प्लाट खरीदने के लिए जल्द ही भेज दिए जाएंगे

सीएम नायब सैनी ने कहा कि एक दिन पहले ही HAPPY योजना के लाभार्थियों को NCMC कार्ड दिया गया। हमारी सरकार अंत्योदय की भावना से आम जनता की भलाई के लिए धरातल पर कार्य कर रही है। विपक्ष के लोग गुमराह करने के अलावा कोई कार्य नहीं करते। चुनाव में विपक्ष ने आम जनता को गुमराह किया कि संविधान और आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा। संविधान और आरक्षण को इस देश में कोई खत्म नहीं कर सकता।

आयुष्मान योजना चलाकर 5 लाख तक इलाज फ्री कराया- सीएम नायब सैनी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 14,900 से अधिक मकान दिए गए और 15 हज़ार के करीब मकान निर्माणाधीन है। सरकार ने आयुष्मान योजना चलाकर 5 लाख तक इलाज फ्री कराया। हरियाणा में आयुष्मान योजना का विस्तार पर हरियाणा सरकार ने चिरायु हरियाणा योजना लागू की। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत घर की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए दिए जा रहे हैं। 80 हज़ार रुपये हमारी सरकार में 45 लाख के क़रीब BPL कार्ड प्रदेश की जनता के बनाए गए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox