चित्तौड़गढ़ जिले के वॉटर पार्क में एंट्री फीस को लेकर हुए विवाद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चित्तौड़गढ़ जिले के वॉटर पार्क में एंट्री फीस को लेकर हुए विवाद

-पांच से छह लोग हुए घायल हो

राजस्थान/अनिशा चौहान/- राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां चित्तौड़गढ़ जिले में वॉटर पार्क में एंट्री फीस को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों की भीड़ ने वॉटर पार्क में जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ के लिए जेसीबी मशीन तक चलाई गई। जहां जेसीबी चलाई गई उसमें एक स्विमिंग पूल की बाउंड्री भी शामिल है।

आरोपियों का कहना है कि वो स्थानीय लोग हैं इसलिए उनसे वॉटर पार्क में फीस ना ली जाए। जब इस चीज को लेकर पार्क प्राधिकरण ने मना कर दिया तो फिर हाथापाई शुरू हो गई और आरोपियों ने कुछ स्थानीय लोगों को बुला लिया। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में पांच से छह लोग घायल हो गए जिससे वॉटर पार्क में आने वाले लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक और कहानी आ रही सामने

वहीं इस मामले में दूसरी कहानी भी सामने आई है जहां वॉटर पार्क के कर्मचारियों ने एक युवक के साथ कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी थी। फिर युवक के समर्थन में सोनियाणा गांव सहित आस-पास के गांवों के करीब 100लोगों ने वॉटर पार्क पर पहुंच जमकर तोड़फोड़ कर दी। फिर जेसीबी से वॉटर पार्क के पूरे परिसर में तोड़फोड़ कर दी। तोड़फोड़ होने के कारण वॉटर पार्क में नहाने आए लोग डर गए और अपनी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे।

युवक मौके से हुए फरार

उपाधीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वॉटर पार्क में तोड़फोड़ और उत्पात की सूचना पर गंगरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस वालों ने देखा कि युवकों की संख्या अधिक है तो मौके पर भारी पुलिस बल लगाया गया। पर तब तक तोड़फोड़ करने के बाद युवक मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox