तुलसी की उपासना करते समय किन बातों का रखें ध्यान 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तुलसी की उपासना करते समय किन बातों का रखें ध्यान 

-मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/-  सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। कहते हैं तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय होती हैं और तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर हम विधि विधान से तुलसी की पूजा करते हैं तो भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

हिंदू धर्म में महिलाएं हर रोज सुबह तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करती हैं और शाम में घी का दीपक जलाती हैं। लेकिन क्या होता है कि कई बार लोग तुलसी की पूजा करते समय कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि तुलसी की उपासना करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

रोजाना जल करें अर्पित: अगर घर पर तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो उसमें रोज जल चढ़ाना चाहिए और इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि जल का अर्पण सूर्योदय के पहले हो। ऐसा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी खुश होती हैं।

कपड़े गीले ना हों: कई लोग सुबह स्नान करके गीले कपड़े पहनकर ही तुलसी में जल चढ़ाते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत होता है क्योंकि तुलसी में जल चढ़ाते समय कभी भी गीले कपड़े नहीं होने चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।

पूर्व दिशा में रखें मुख: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, तुलसी में जल चढ़ाते समय अपना मुख पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसको शुभ माना जाता है। ऐसा करने से तुलसी माता के साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

तांबे के लोटे का करें इस्तेमाल: तुलसी में जल चढ़ाते समय तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करना चाहिए। जल अर्पित करते समय मन ही मन भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की प्रार्थना करनी चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है और धन-दौलत के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox