
रांची/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दुमका से बीजेपी प्रत्याशी रही सीता सोरेन ने कहा कि वह सफेद पन्ने में अपने खून से लिख कर दे देंगी कि कभी झामुमो में दोबारा वापसी नहीं करेंगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की।
“भाजपा के लोग मेरे भाई-बंधु हैं”
सीता सोरेन ने कहा कि उन्हें प्रशासनिक साजिश के तहत हराया गया है। कई जगहों पर ईवीएम को खराब दिखाया गया। सीता सोरेन ने कहा कि चुनाव में मेरी जीत हो या हार, अब भाजपा में रहना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मेरे भाई-बंधु हैं। सीता सोरेन ने कहा कि अपने खून से भी लिखकर दे दूंगी कि अब झामुमो में नहीं जाना। उन्होंने कहा कि उनका फोकस अभी विधानसभा चुनाव पर है और उसकी तैयारी शुरू कर दी है।
बता दें कि झारखंड की हाई प्रोफाइल दुमका लोकसभा सीट पर झामुमो के नलिन सोरेन ने बीजेपी की सीता सोरेन को हरा दिया। उन्होंने कड़े मुकाबले में 22,527 वोटों से शिकस्त दी। यहां पर अंतिम चरण में 1 जून को वोट डाले गए थे। भाजपा ने इस सीट से सत्तारूढ़ महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय राजनीतिक दल झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन पर भरोसा जताया था। वहीं इंडिया गठबंधन की घटक दल झामुमो के तरफ से नलिन सोरेन चुनावी मैदान में थे। दुमका लोकसभा झारखंड की हाई प्रोफाइल सीट है। इस क्षेत्र में शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा और सारठ विधानसभा सीटें आती हैं।





More Stories
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर