मेहंदी लगाने वाले ने किया था नाबालिग से दुष्कर्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेहंदी लगाने वाले ने किया था नाबालिग से दुष्कर्म

धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /- शहर थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और इस वारदात की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने इस वारदात के घटित होने के 24 घंटे के भीतर काबू कर लिया। उक्त आरोपी अशोेक मूल रूप से यूपी के जिला हाथरस के नंगला बाजार का रहने वाला है, जोकि फिलहाल रेवाड़ी शहर  नई आबादी में रहता है और शहर में ही महेंदी लगाने का काम करता है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि 15 जनवरी की शाम स्कूल की छुट्टी के बाद आरोपी नाबालिग को अपने कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के चुंगल से निकलने के बाद नाबालिग अपने घर पहुंची और अपने परिवार को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद इस वारदात के घटित होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इसे अदालत में पेश करने वाली है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox