बृजभूषण ने दिल्ली पुलिस से मांगी यात्रा और सीडीआर की जानकारी, पुलिस का इंकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बृजभूषण ने दिल्ली पुलिस से मांगी यात्रा और सीडीआर की जानकारी, पुलिस का इंकार

-पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में अब 2 जुलाई को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश के कैसरगंज के निवर्तमान सांसद  बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस की सुनवाई शुक्रवार को शुरू हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई को लेकर कोर्ट ने उन्हे उपस्थित रहने का आदेश दिया था। सांसद ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपने खिलाफ लगे आरोपों का ट्रायल में सामना करने का निर्णय लिया है। इस दौरान भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली पुलिस से यात्रा और सीडीआर समेत अन्य दस्तावेजों की जानकारी मांगी लेकिन उनकी अर्जी का दिल्ली पुलिस ने यह कहते हुए विरोध किया कि आरोपी दस्तावेज तलब करने की आड़ में दोबारा जांच की मांग कर रहा है, जिसका निर्देश नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने मामले को 2 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है। अब मामले की सुनवाई 2 जुलाई को होगी।

         बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज हो रही है। एसीएमएम प्रियंका राजपूत की कोर्ट ने सुनवाई की। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने औपचारिक तौर पर आरोप तय किए थे। कोर्ट ने सात धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा था। बृजभूषण ने कहा था कि हम ट्रायल का सामना करेंगे। ऐसे में उन्हें सुनवाई के दौरान मौजूद रहने का आदेश दिया गया।

       दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में कथित यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई के बाद  सांसद बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट से बाहर आए। दिल्ली पुलिस ने यात्रा और सीडीआर समेत अन्य दस्तावेज मांगने वाली बृजभूषण शरण सिंह की अर्जी का विरोध किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी दस्तावेज तलब करने की आड़ में दोबारा जांच की मांग कर रहा है, जिसका निर्देश नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने मामले को 2 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox