हरियाणा के गुरुग्राम में पीने के पानी से कार धोने पर 5000 रुपये का लग सकता है जुर्माना  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा के गुरुग्राम में पीने के पानी से कार धोने पर 5000 रुपये का लग सकता है जुर्माना  

-जल संकट के बीच लोगों को पानी बर्बाद करने के लिए लगाया रोक

गुरुग्राम/अनिशा चौहान/- अगर आप पीने के साफ पानी से कार की धुलाई करते है तो, अब ऐसा करना आपकी जेब पर भारी असर डाल सकता हैं। अब ये करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। हरियाणा के गुरुग्राम में पीने के पानी से कार धोने पर 5000 रुपये का भारी जुर्माना लग सकता है। दरअसल, गुरुग्राम के नगर निकाय, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ गुरुग्राम ने ऐलान किया है कि क्षेत्र में गंभीर जल संकट के बीच लोगों को पानी बर्बाद करने से रोकने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

बता दें कि गुरुग्राम के नगर निकाल ने लोगों से हर दिन सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच अपने वाहनों को पीने योग्य पानी से नहीं धोने का आग्रह किया है। अगर किसी भी व्यक्ति को इस नियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो एमसीजी के द्वारा उस इंसान पर 5000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा नगर निकाय ने बार-बार आदेश का उल्लंघन करने वालों के लिए पानी का कनेक्शन हटाने की चेतावनी भी दी है। उनसे जुर्माने के रूप में 5000 रुपये और कनेक्शन बहाल करने के लिए अतिरिक्त 1000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

गुरूग्राम के अलावा यहां भी लोगों पर लग सकता है जुर्माना

जानकारी के मुताबिक, गुरूग्राम के कुछ हिस्सों में सप्लाई लाइनों पर सीधे तौर पर मोटर और पंपों को बड़े पैमाने पर लगाए जाने से भी पानी का संकट पैदा हो रहा है। साथ ही इस उल्लंघन की वजह से अक्सर मेन सप्लाई लाइन से पानी का दबाव कम हो जाता है। हालांकि पानी का संकट केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि कर्नाटक के में बेंगलुरु भी देखा गया है। यहां पर भी पीने के पानी का गलत इस्तेमाल करने वालों पर शहर के नगर निकाय ने 5000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox