कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने रचा इतिहास   

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने रचा इतिहास   

-कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर बने चैंपियन

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/-  आईपीएल के 17 वें सीजन का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने जीता। फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर चैंपियन बनी। IPL में यह तीसरी बार है जब KKR की टीम ने IPL की ट्रॉफी जीती है। इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में एक ऐसा कारनामा भी किया जो इससे पहले IPL में सिर्फ एक बार ही देखने को मिला था।

IPL में KKR का बड़ा कीर्तिमान

कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार प्वाइंट टेबल में टॉप पर रही। उसने लीग चरण में 14 में से 9 मैच जीते थे और केवल 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2 मैच बारिश के कारण रद्द हो गए। इसके बाद क्वालीफायर-1 मैच जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में अपनी जगह बनाई और अब SRH को हराकर तीसरी बार चैंपियन बन गई है। इसका मतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन में कुल 3 हार का सामना करना पड़ा।

लीग के इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा

कोलकाता नाइट राइडर्स IPL के एक सीजन में सबसे कम मैच हारने वाली संयुक्त रूप से पहली टीम बन गई है। इससे पहले 2008 में खेले गए पहले IPL सीजन में भी राजस्थान रॉयल्स की टीम को सिर्फ 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। खास बात यह है कि उस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम है, जिसने साल 2022 में खेले गए IPL सीजन में केवल 4 मैच हारे थे और वह चैंपियन भी बनी थी।

KKR की टीम ने एकतरफा अंदाज में हासिल की जीत

फाइनल मुकाबले में KKR की टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 18.3 ओवर में 113 रन के स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद उसने यह लक्ष्य महज 10.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। KKR के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए वेंकटेश अय्यर के बल्ले से शानदार पारी देखने को मिली। उन्होंने नाबाद अर्धशतक लगाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox