आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती सहित उनके करीबी ने बनाया वीडियो, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती सहित उनके करीबी ने बनाया वीडियो, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

-पोलिंग बूथ के प्रीसाइडिंग ऑफिसर ने दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  इसको लेकर पोलिंग बूथ के प्रीसाइडिंग ऑफिसर की ओर से पुलिस में शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिए हैं। ये सर्वविदित है कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र के भीतर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित है। बावजूद इसके छठे चरण की वोटिंग के दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती के साथ उनके करीबी मोबाइल लेकर न केवल मतदान केंद्र के अंदर गए, बल्कि वहां का वीडियो भी बनाया। AAP नेताओं की इस हरकत पर चुनाव आयोग में एक्शन ले लिया है। पुलिस ने सोमनाथ भारती के करीबी अंशु का मोबाइल फोन सीज कर दिया है।

इसको लेकर पोलिंग बूथ के प्रीसाइडिंग ऑफिसर की ओर से पुलिस में शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिए हैं। पुलिस का कहना है कि पोलिंग बूथ के अंदर वीडियो बनाने के मामले में उसने तीन फोन सीज किए हैं। साथ ही आरोपियों के खिलाफ आरपी एक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ है।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 25 मई को लोकसभा चुनाव-2024 के तहत दिल्ली की सभी सातों सीटों पर वोटिंग हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती एक पोलिंग बूथ के अंदर पहुंच गए। उनके साथ उनके सहयोगी और समर्थन भी थे। बूथ के अंदर पहुंचकर सोमनाथ भारती ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि बीजेपी के पोलिंग एजेंट अपने उम्मीदवारों के पैम्फलेट मतदान केंद्र के अंदर ले जा रहे हैं। इसको लेकर वह मतदान कर्मियों से बहसबाजी कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर उनका एक सहयोगी अंशुल मोबाइल से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

बाद में सोमनाथ भारती ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। जबकि, ऐसा करना चुनाव आयोग के नियमों के विरुद्ध है। बता दें कि सोमनाथ भारती के खिलाफ चुनावी समर में भाजपा ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी और वकील बांसुरी स्वराज को उतारा है। उल्लेखनीय है कि छठे चरण के मतदान में दिल्ली की सभी सीटों पर 58.70% मतदान हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox