करनाल में राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित और विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

करनाल में राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित और विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

-'मनोहर लाल राजनीति में संत की तरह'- राजनाथ सिंह

करनाल/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- लोकसभा चुनाव के साथ इस बार विधानसभा उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह करनाल के घरौंडा में जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह राजपूत समाज के साथ युवाओं को साधने का प्रयास करने के लिए मैदान में रहे। करनाल में घरौंडा व सटे असंध हलके में राजपूत समाज के मतदाता अधिक हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला।

चुनाव के साथ इस बार विधानसभा उपचुनाव भी जीतकर दोनों मोर्चों पर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा बेताब है। पिछले दोनों चुनाव में करनाल लोकसभा सीट को अभेद दुर्ग के रूप में परिवर्तित कर चुकी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में है। इसी के चलते केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को जिले के घरौंडा में जनसभा को संबोधित किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कही ये बातें
करनाल के घरौंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जमकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठे आरोप लगाकर कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि क्या आप चाहते हैं हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई न करे।

कांग्रेस ने चूसा जनता का खून- रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था, हमारी सरकार ने लगभग 22 हजार करोड़ रुपये भ्रष्टाचारियों से वसूल किए हैं। इन लोगों ने जनता का खून चूसा है। ये बहुत चालक हैं गलत तर्क पेश करके जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

मनोहर लाल राजनीति के संत- राजनाथ सिंह
मनोहर लाल के बारे में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वो मनोहर लाल को 40-45 वर्ष से ज्यादा समय से जानते हैं। उन पर कभी चरित्र या भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। वे राजनीति में संत की तरह हैं।

2027 तक दुनिया में तीसरी महाशक्ति बनेंगे- राजनाथ सिंह
आज दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुनिया भारत को सुनती है। मैं झूठ बोलकर आपका समर्थन नहीं लेना चाहता हूं। 10 वर्ष में भारत ने करिश्मा किया है, विश्व में सबसे तेज अर्थव्यवस्था हमारी है। आज हम दुनिया में पांचवें स्थान पर हैं लेकिन 2027 तक हम दुनिया में तीसरे नंबर पर होंगे। अमेरिका और चीन के बाद या उसके आसपास हम विश्व महाशक्ति बनेंगे।

हम विश्व में महाशक्ति बनने जा रहे- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वो ये बातें इसलिए नहीं कह रहे है कि उनकी सरकार है। पाकिस्तान बर्बाद हो चुका है वह भी मान रहा है कि हम विश्व महाशक्ति बनने जा रहे हैं। हम वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देते हैं। हम बलवान होंगे तो कमजोर को संबल देंगे।

सैम पित्रोदा को लेकर भी कसा तंज
सैम पित्रोदा कहते हैं कि भारत में ऐसा करना चाहिए कि घर का मुखिया मर जाए तो उसकी संपत्ति सरकार को दे दी जाए। ये कितनी हास्यास्पद बात है। ईश्वर कांग्रेस और उसके लोगों को सद्बुद्धि दे। रक्षा मामले में हम किसी से कमजोर नहीं हैं। हमने जवानों के सम्मान में वन रैंक वन पेंशन सही प्रकार लागू किया है।

केजरीवाल ने की वादाखिलाफी
केजरीवाल ने वादा किया था कि सीएम बनने पर सरकारी आवास में नहीं रहेंगे और वो अब शीश महल में रहते हैं। आज नए भारत का निर्माण हो रहा है, आप खुशकिस्मत हैं कि आपके यहां मनोहर लाल प्रत्याशी हैं। देश का मस्तक ऊंचा होना चाहिए।

लक्ष्मी जी कमल के फूल पर घर आती हैं, इसलिए कमल का बटन दबाना है और मेरी अंतिम बात सुन लीजिए कि आप मनोहर लाल को केवल सांसद नहीं चुन रहे हैं ‘कुछ और’ ही चुन रहे हैं।

राजपूत समाज को साधने का किया प्रयास
करनाल लोकसभा का हिस्सा और पड़ोसी जिले पानीपत की सीमा से सटे घरौंडा हलके में बतौर स्टार प्रचारक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आमद से भाजपा के चुनाव अभियान को नई गति मिलेगी। माना जा रहा है कि राजनाथ यहां राजपूत समाज के साथ युवाओं को साधने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

राजपूत समाज के मतदाता अधिक
जातीय समीकरणों पर नजर डालें तो जिले में घरौंडा व इससे सटे असंध हलके में राजपूत समाज के मतदाता सर्वाधिक हैं। दोनों इलाकों को जोड़ने पर यह आंकड़ा सामान्य जातियों की श्रेणी के कुल मतदाताओं में 20 प्रतिशत से कुछ अधिक बैठता है। यही कारण है कि इन दोनों इलाकों के राजपूत मतदाताओं को अपने पाले में खींचने की खातिर भाजपा नेतृत्व ने घरौंडा में केंद्रीय रक्षा मंत्री की जनसभा बहुत सोच-समझकर ही तय की है।

साथ ही पड़ोसी जिले पानीपत में भी इस समाज के मतदाताओं तक यहां की जनसभा से निकला संदेश पहुंचेगा तो पार्टी को पूरे लोकसभा क्षेत्र में अपने चुनाव अभियान को आगे बढ़ाना काफी सहज होगा।

पहले भी सफल रहा फार्मूला
करनाल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की चुनावी मुहिम को सिरे चढ़ाने में दोनों दिग्गज पहले भी अहम भूमिका निभाते रहे हैं। वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में भी शाह और राजनाथ करनाल आए थे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में अहम योगदान दिया था। शाह ने पार्टी अध्यक्ष रहते हुए करनाल शहर के सेक्टर-12 स्थित मैदान में सभा की थी तो 2014 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इंद्री विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox