दिल्ली में तीसरी बार होगी पीएम मोदी की रैली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में तीसरी बार होगी पीएम मोदी की रैली

-पीएम मोदी द्वारका में जनसभा को करेंगे संबोधित -ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज द्वारका में रैली करेंगे। इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। प्रधानमंत्री डीडीए पार्क का दौरा करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे द्वारका सेक्टर-14 के वेगास मॉल के सामने लोगों को संबोधित करेंगे।

रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात को इस्कॉन चौक, ओम अपार्टमेंट चौक, डीएक्सआर से गोल्फ कोर्स रोड पर टी-पॉइंट, द्वारका मोड़, कारगिल चौक, राजपुरी क्रॉसिंग आदि डायवर्ट किया जाएगा। लोगों से द्वारका रोड नंबर 201, एनएसयूटी टी-पॉइंट से पीपल चौक तक वेगास मॉल, रोड नंबर 205 और रोड नंबर 210 तक जाने से बचने के लिए कहा गया है।

यहां ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा
-इस्कॉन चौक, सेक्टर-73 द्वारका
-गोल्फ कोर्स रोड पर डीएक्सआर टी-पॉइंट
-कारगिल चौक, सेक्टर-18 द्वारका सेक्टर-16 बी चौराहा
-शनि बाजार गोल चक्कर चौराहा सेक्टर-16 बी द्वारका
-ओम अपार्टमेंट चौक, सेक्टर-14 द्वारका
-सेक्टर 3/3 क्रॉसिंग द्वारका एनएसयूटी टी-पॉइंट
-द्वारका मोड़ और राजपुरी चौराहा

इन सड़कों से दूर रहने की सलाह
-रोड नंबर 201, द्वारका
-सेक्टर 3/13 से द्वारका मोड़ तक
-सेक्टर 3/13 रेडिसन ब्लू से डीएक्सआर टी-पॉइंट तक
-एनएसयूटी टी-प्वाइंट से वेगास मॉल होते हुए पीपल चौक तक
-गोल्फ कोर्स रोड सेक्टर-16 बी
-क्रॉसिंग से धूलसिरस चौक तक
-रोड नंबर 205 और रोड नंबर 210 द्वारका

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox