दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकार्ड, नजफगढ़ में लगातार दूसरे दिन 47 डिग्री के पार पंहुचा तापमान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकार्ड, नजफगढ़ में लगातार दूसरे दिन 47 डिग्री के पार पंहुचा तापमान

-भीषण गर्मी और लू से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, वन्यजीव भी हुए परेशान

नई दिल्ली/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- भीषण गर्मी और लू की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में लगातार दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया। राजधानी में लू चलने को लेकर मौसम विभाग ने रविवार-सोमवार के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरियाणा में 18, राजस्थान में 19 और पंजाब में दो स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार, जबकि हरियाणा के सिरसा में पारा 47.1 डिग्री दर्ज किया गया।

          भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में लू चलने की चेतावनी दी है। साथ ही अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की भी अविष्यवाणी की है। उसके बाद हल्की आंधी आ सकती है।
         वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. नरेश कुमार ने कहा कि अप्रैल से लेकर पिछले कुछ दिनों तक लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई, जिससे तापमान बहुत अधिक नहीं था। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में भी तापमान 44 डिग्री के करीब है और लू के हालात उत्तर प्रदेश जैसे ही हैं। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर में 47 और जैसलमेर व चूरू में 46 डिग्री तापमान रहा।
           लू से झुलसा पंजाबः पंजाब में भी लू चल रही है। लुधियाना सबसे गर्म रहा। यहां समराला में तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में यह 44 डिग्री से ऊपर रहा।

दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनीः दक्षिण के राज्यों के लिए
मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
          दिल्ली में नजफगढ़, मुंगेशपुर, आया नगर, जाफरपुर व पूसा में लू का असर सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान एकं नंबर है। सबसे अधिक गर्म स्थान के बेहतर व्याख्या के लिए सामान भू-भौतिकीय इलाकों से तुलना किया जाना चाहिए, जहां ज्यादा बड़े क्षेत्र में अधिक समय तक गर्मी अधिक रहती है। इसलिए यदि सामान्य तौर पर बात की जाए तो 17 मई को देश में आगरा सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यदि किसी एक शहरी मौसम केंद्र की बात करें तो नजफगढ़ में सबसे अधिक 46.4 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग का कहना है कि नजफगढ़ में आटोमेटिक मौसम केंद्र हैं, ऐसे केंद्रों के आंकड़े ज्यादा सटीक नहीं होते। फिर भी दिल्ली में गर्मी बहुत ज्यादा रही और औसत हीट इंडेक्स 45 रहा।

मौसम विभाग की चेतावनीः धूप व लू में बाहर निकलने से बचें। अपने आप को ठंडा रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी व ओआरएस का इस्तेमाल करें। प्यास न हो तब भी पानी, नीबू पानी इत्यादि पीना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox