मुंबई/अनीशा चौहान/- मशहूर राखी सावंत सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो लाइमलाइट लूटने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। अपने अंदाज और विवादों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सोशल मीडिया हैंडल ने राखी की फोटो शेयर करते हुए ये कहा था कि राखी को हार्ट अटैक आया है। राखी सावंत फिलहाल जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट हैं। उनके कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं और बीते दिन भी डॉक्टर ने उनके कुछ टेस्ट किए थे।
बता दें कि राखी का फोन उनके खास दोस्त रितेश के पास है। दरअसल 14 मई 2024 को सीने में हो रहे दर्द के चलते राखी को उनके दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इस बात की पुष्टि करते हुए राखी ने कहा था कि उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम है और इस वजह से वो अस्पताल में भर्ती हुई हैं। आने वाले 5-6 दिन तक उन्हें आराम की जरूरत है और इस दौरान वो किसी से बात नहीं कर पाएंगी। साथ ही, हार्ट अटैक को लेकर राखी, रितेश या क्रिटी केयर अस्पताल की तरफ से किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है।
पुराने पति के साथ हो रही थीं स्पॉट
बता दें लंबे वक्त तक दुबई में रहने के बाद राखी सावंत मुंबई वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि लंबे वक्त तक वो दुबई में अपनी नौकरी के चलते रहती हैं। वो टिक टॉक पर वहां वीडियो बनाती हैं। वैसे राखी सावंत अपने विवादित बयानों से भूचाल लाने के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों उनके तलाक का मामला आदिल दुर्रानी संग छाया रहा था। वो मामला अभी समेटा भी नहीं गया था कि अब एक्ट्रेस अपने पूर्व पति रितेश के साथ नजर आने लगी हैं। वो उनके साथ ही इन दिनों मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। वहीं एक्ट्रेस आखिरी बार बिग बॉस मराठी में नजर आई थीं। इसके अलावा को कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती रहती हैं।


More Stories
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”