ऑस्ट्रेलिया की लेक्चरर व मोटीवेशनल स्पीकर श्वेता गोयल ने साबित किया वसुधैव कुटुम्बकम.

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑस्ट्रेलिया की लेक्चरर व मोटीवेशनल स्पीकर श्वेता गोयल ने साबित किया वसुधैव कुटुम्बकम.

- आरजेएस पीबीएच के विश्व परिवार और मातृ दिवस पर वेबिनार में मां और परिवार की महत्ता बताई गई. -आरजेएस पीबीएच का अगला कार्यक्रम 19 मई को “सृष्टि की रचना व जैव विविधता“ पर होगा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- राष्ट्र प्रथम भारत एक परिवार विश्व एक घर -वसुधैव कुटुम्बकम विषय पर आरजेएस पीबीएच के 224 वें वेबिनार को “विश्व परिवार और मातृ दिवस“ पर ऑस्ट्रेलिया से श्वेता गोयल ने को-ऑर्गेनाइज कर साबित कर दिया कि “हम भारत के लोग : हम सब एक हैं।“ कार्यक्रम की विशेष अतिथि व मॉडरेटर आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ग्रेटर नोएडा की प्राचार्या डॉ अभिलाषा गौतम ने मां पर कविता के रूप में भावांजलि प्रस्तुत की।

         जमशेदपुर के समाजसेवी अरविंद तिवारी द्वारा मां की वंदना से वेबिनार प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में सह-आयोजक और ऑस्ट्रेलिया से ट्रू आरजेएशिएन ग्रंथ 03 श्वेता गोयल ने ओपनिंग रिमार्क्स और आदि शंकराचार्य, संत सूरदास, जे. कृष्णमूर्ति और फ्लोरेंस नाइटिंगेल (अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस) के 12 मई जन्मदिवस पर आरजेएस की ओर से कोटि कोटि नमन् किया।
          राम-जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के आभासी मंच पर मुख्य अतिथि ब्रह्मकुमारीज संस्थान महिला विंग की चेयरपर्सन राजयोगिनी बीके चक्रधारी दीदी और विशिष्ट अतिथि नेशनल कोऑर्डिनेटर डा.बीके सविता दीदी, अध्यक्ष मारवाह स्टूडियो नोएडा, ब्रॉडकास्टिंग के निदेशक सुशील भारती और मुख्य वक्ता 42 पुस्तकों के लेखक व मोटीवेशनल स्पीकर जेपीएस जॉली (जॉली अंकल) यंग गेस्ट अपनी पोती रब्बानी जॉली के साथ संबोधन और आरजेसियंस के साथ संवाद स्थापित किए।
         वक्ताओं ने कहा कि विश्व की सुख-समृद्धि और शांति की बुनियाद हैं परिवार और मां। सकारात्मक सोच हमारी कई समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करता है। सादा जीवन उच्च विचार रखें तो हमारे पास पर्याप्त समय और संसाधन हैं जो हमें एकजुट रख सकते हैं। ट्रू आरजेएशिएन ग्रंथ 03 लाफ्टर एंबेसडर कुलदीप राय ने सपरिवार खुश रहने के टिप्स दिए। ट्रू आरजेएशिएन ग्रंथ 03 आर एस कुशवाहा ने कहा कि हम जहां जाते हैं उसे  अपने परिवार की तरह ही मानते हैं,उसका ख्याल रखते हैं।
         इंटरैक्टिव सेशन में मोटीवेशनल स्पीकर सुरजीत सिंह दीदेवार,कबीरपंथी साधू प्रेम सागर, एडवोकेट सुदीप साहू, दूरदर्शन कर्मी इसहाक खान, एसोसिएट प्रोफेसर डा ज्योति तिवारी, पत्रकार सोनू मिश्रा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में उदय मन्ना ने 19 मई 2024को सृष्टि की रचना और जैव विविधता पर
सुबह 11 आयोजित वेबिनार में जुड़ने का निमंत्रण दिया। इसके सह-आयोजक हैं दीदेवार जीवन ज्योति, पटेल नगर दिल्ली।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox