वॉकथॉन से झज्जर वासियों ने दिया अधिक से अधिक मतदान का संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वॉकथॉन से झज्जर वासियों ने दिया अधिक से अधिक मतदान का संदेश

-बच्चे, युवा, बुजुर्ग व महिला सभी वर्गों के लोगों ने लगाई वॉकथॉन में दौड़ -वोटर जागरूकता के नारे लिखी तख्तियां हाथ में ले बच्चों व युवाओं ने की वॉकथॉन -वॉकथॉन को एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, शहर के अंदर से घूमते हुए वापस स्टेडियम पर हुई संपन्न

झज्जर/शिव कुमार यादव/- मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शहरवासियों ने वॉकथॉन करते हुए लोकसभा चुनाव में 25 मई के दिन अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से प्रारंभ हुई वॉकथॉन में बच्चे, बुजुर्ग, महिला सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों ने पूरे जोश के साथ बढ़ चढकर हिस्सा लिया। बेरी के एसडीएम रविंद्र मलिक ने स्टेडियम से वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया।

मतदान जागरूकता के नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेते हुए युवाओं व बच्चों ने वॉकथॉन में कदमताल करते हुए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। एडीसी एवं स्वीप की नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य तथा शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वीप अभियान के तहत रविवार को प्रातरू 6 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में वॉकथॉन के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी मतदाताओं को 25 मई को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए स्वीप अभियान के तहत अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत ही वॉकथॉन का आयोजन किया गया है जिसमें देशवासियों की तरफ से गजब का उत्साह देखने को मिला।
          एडीसी ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में एक आम आदमी की सबसे बड़ी ताकत मताधिकार है। वॉकथॉन को संबोधित करते हुए एसडीएम रविंद्र मलिक ने कहा कि हर योग्य व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। आप लोगों का एक-एक मत आपकी दिशा व दशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर हम अपने लिए एक बेहतर प्रतिनिधि और सरकार चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि वॉकथॉन से समाज में प्रत्येक मतदाता को मतदान करने का संदेश दिया गया है। इस मौके पर डीएसओ ललिता मलिक, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप सिंह बागड़, डीईओ राजेश खन्ना, साइकलिंग कोच शर्मिला देसवाल, हितेश देशवाल, रेडक्रॉस से सुषमा रानी, प्रवक्ता कंचन थरेजा, जय कौशिक सहित अन्य अधिकारी व शहरवासी मौजूद रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox