अभी जिंदा है गोल्डी बराड़, यूएस पुलिस ने किया खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अभी जिंदा है गोल्डी बराड़, यूएस पुलिस ने किया खुलासा

-सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड है गोल्डी बराड़, गोल्डी बराड़ की मौत की खबरों का यूएस पुलिस अधिकारियों ने किया खंडन

कैलिफोर्निया/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही गोल्डी बराड़ की हत्या की खबरों का यूएस पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए कहा कि गोल्डी बराड़ जिंदा है।

          कैलिफ़ोर्निया के शहर फ्रेज्नो की पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार शाम 5ः25 बजे अफ्रीकी लोगों के दो समूहों के बीच लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई के दौरान जो शख्स नीचे गिरा उसने खुद को बचाने के लिए तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में दो लोगों के पेट और सीने में गोली लगी और उनकी मौत हो गई। इनमें से मारा गया एक शख्स गोल्डी बराड़ जैसा दिखता था, इसलिए वहां से गुजर रहे एक पंजाबी ने अफवाह फैला दी कि गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई है। इतना ही नहीं, भारतीय मीडिया में गोल्डी बराड़ की हत्या का जिम्मेदार उसके प्रतिद्वंद्वी गैंग अर्थ डल्ला और लखबीर लंडा को ठहराया गया।

           फ्रेस्नो पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट विलियम जे डूली ने कहा कि किसी ऑनलाइन चैट के कारण दावा किया जा रहा है कि गोलीबारी का शिकार गोल्डी बराड़ है, तो हम पुष्टि करते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की, लेकिन इसने तूल पकड़ लिया और जंगल की आग की तरह फैल गई. लेकिन यह सच नहीं है।

          लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक प्रमुख सदस्य माना जाने वाला गोल्डी बराड़ तब सुर्खियों में आया जब उसने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बता दें कि गोल्डी बराड़ सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी है। भारत सरकार ने कनाडा में छिपे गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox