13 राज्यों की 88 सीटों पर शाम पांच बजे तक 61 फीसदी हुआ मतदान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

13 राज्यों की 88 सीटों पर शाम पांच बजे तक 61 फीसदी हुआ मतदान

-दूसरे चरण में भी उत्तर प्रदेश, बिहार में फिर उदासीन नजर आये मतदाता

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 18वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर शाम पांच बजे तक 61 फीसदी मतदाना रिकार्ड किया गया। पहलं चरण में कम मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग व पीएम मोदी ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की थी लेकिन इसके बावजूद भी दूसरे चरण में भी उत्तर प्रदेश और बिहार में एक बार फिर मतदाता उदासीन नजर आये। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 13 राज्यों में सबसे अधिक वोटिंग त्रिपुरा, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम में हुई हैं।

वहीं चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में मत प्रतिशत के आंकड़े भी जारी किए। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक, असम में 70.66 फीसदी, बिहार में 53.03 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 72.13 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 67.22 फीसदी, कर्नाटक में 63.90 फीसदी, केरल 63.97 फीसदी, मध्य प्रदेश 54.83 फीसदी, महाराष्ट्र 53.51 फीसदी, मणिपुर 76.06 फीसदी, राजस्थान 59.19 फीसदी, त्रिपुरा 77.53 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 52.74 फीसदी, पश्चिम बंगाल 71.84 फीसदी वोटिंग हुई है।

           इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस नेता शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अभिनेता अरुण गोविल, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं, वहीं भाजपा सांसद हेमा मालिनी, ओम बिरला और गजेंद्र सिंह शेखावत तीसरी बार संसद में पहुंचने की कोशिश में मैदान में हैं। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी ‘सर्विस राइफल’ से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

         देश के विभिन्न हिस्सों में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान मतदाताओं को अलग-अलग तरीके से मतदान केंद्रों तक पहुंचते हुए देखा गया। इस दौरान कहीं, एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां और दूल्हा-दुल्हन मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े हुए देखे गए जबकि कोई बैलगाड़ी में मतदान केंद्र तक पहुंचा तथा सौ साल के कुछ लोग व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे। बेंगलुरु में, कई रेस्तरां द्वारा मतदान करने वाले ग्राहकों को डोसा, लड्डू, कॉफी और अन्य खाद्य पदार्थ मुफ्त अथवा रियायती दरों पर देने की घोषणा के बाद रेस्तरां के बाहर लंबी कतारें देखी गईं।

         उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मतदान केंद्र पर कुछ महिला मतदाता बैलगाड़ी पर सवार होकर ढोलक बजाते हुए पहुंचीं। गूगल ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण को अपने होमपेज पर एक रंगीन डूडल के साथ चिह्नित किया, जिसमें अमिट स्याही लगी तर्जनी को दर्शाया गया, जो इस बात का संकेत देता है कि किसी व्यक्ति ने मतदान किया है। महाराष्ट्र के अमरावती में वोट डालने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा मोटरसाइकिल से मतदान केंद्र पहुंचे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox