द्वारका जिला पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

-डाबरी थाने की पीएस टीम ने दो लुटेरों का किया पर्दाफाश -पुलिस ने लुटेरों को वारदात में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी और लूटे गए दो मोबाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। छानबीन करने पर उनके पास से दो लुटे हुए मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, आरोपी व्यक्ति दीपक पहले से ही स्नैचिंग, डकैती, चोरी के 5 से अधिक अपराधिक मामलों में शामिल रहा है और आरोपी व्यक्ति करण कुमार पर डकैती का 1 मामला दर्ज है। पीएस टीम ने आरोपी व्यक्तियों को डाबरी के पास सीतापुरी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।


द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल को सीतापुरी में रहने वाले एक व्यक्ति ने डाबरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वह अपने एक दोस्त के साथ पंखा रोड की ओर जा रहा था तभी अचानक दो अनजान व्यक्तियों ने उनका रास्ता रोका और उनके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता का फोन,स्कूटी और उनके पास नकद 30000 रुपए भी लूट लिए और मौका देखकर वहां से फरार हो गए। मामले की छानबीन के लिए एसीपी ईशान भारद्वाज, एसएचओ धनंजय प्रताप सिंह की देखरेख में एएसआई धर्मेंद्र, एचसी बंशीधर, एचसी शेर सिंह और कांस्टेबल राजेंद्र की एक समर्पित टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए गुप्तमुखबिरों को भी काम पर लगाया और आरोपियों के बारे में सूचना एकत्रित करने के आदेश दिए। पुलिस ने बताए गए स्थान का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से दोनों आरोपियों की पहचान की तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस वारदात के दोनों आरोपी डाबरी में सीतापुरी बस स्टैंड के पास आने वाले हैं। पुलिस ने जाल बिछाया और समय रहते दोनों आरोपियों को लूटी गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से लूट गए दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए।


पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपनी पहचान दीपक उर्फ काला और करण कुमार उर्फ कांचा के रूप में बताई। दोनों आरोपियों को नशे की बहुत गंदी लत लगी हुई थी। अपनी नशीली दवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने लूटपाट और चोरी जैसे काले कारनामों को अंजाम दिया। इनकी गिरफ्तारी से कई मामले सुलझे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox