नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उच्च न्यायालय में उनकी गिरफ्तारी और हिरासत में भेजे जाने के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज होने के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि नवंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौ समन जारी किए थे। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल पिछले छह महीनों से किसी न किसी बहाने से इन नोटिस से बचते रहे। पुरी ने एक बयान में कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि अरविंद केजरीवाल नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।’’
उन्होंने कहा कि कानून ने उन्हें पकड़ लिया है और अदालत ने ‘कठोरता’ से ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी को बरकरार रखा है। पुरी ने कहा कि केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद पर बने रहना ‘‘बेशर्मी’’ है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और किसी और को दिल्ली सरकार चलाने देना चाहिए।



More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता