भारतीय क्रू मेंबर्स की सूझबूझ से बची सैकड़ों जान, टक्कर से पहले ही दे दी गई थी चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय क्रू मेंबर्स की सूझबूझ से बची सैकड़ों जान, टक्कर से पहले ही दे दी गई थी चेतावनी

मानसी शर्मा / – अमेरिका के मैरीलैंड के बाल्टीमोर शहर में एक कंटेनर शिप से टक्कर के कारण नदी पर बना एक पुल ताश के पत्तों की तरह गिर गया। वहीं अब इस हादसे में लापता 6 लोगों को मृत मान लिया गया है, वहीं मैरीलैंड के गवर्नर ने जहाज के क्रू मेंबर्स को हीरो बताते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है। इस जहाज को 22 भारतीय क्रू सदस्य चला रहे थे।

आपको बता दें कि,सिंगापुर के झंडे वाला एक कंटेनर जहाज मंगलवार रात बाल्टीमोर शहर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही सेकेंड में करीब 3 किलोमीटर लंबा पुल नदी में समा गया। कंटेनर जहाज पर सवार चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय थे और सभी सुरक्षित हैं।

जहाज के क्रू मेंबर्स ने दी थी आपातकाल की सूचना

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 300 मीटर लंबा कंटेनर जहाज ‘DALI (IMO 9697428)’ बाल्टीमोर से कोलंबो जा रहा था। जहाज में खराबी के कारण वह फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज के एक खंभे से टकरा गया। हादसे के दौरान कई गाड़ियां और करीब 20 लोग पटाप्सको नदी में गिर गए। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि टक्कर से पहले चालक दल के सदस्यों ने जहाज में विद्युत समस्या की सूचना दी थी।

भारतीय चालक दल को मैरीलैंड के गवर्नर ने बताया हीरो

मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने कहा कि जहाज 9 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। टक्कर से पहले जहाज के चालक दल के सदस्यों ने आपात स्थिति की सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही अमेरिकी अधिकारियों ने पुल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। गवर्नर ने कहा कि ‘हम उन क्रू सदस्यों और अधिकारियों के आभारी हैं जिन्होंने समय रहते आपातकाल की जानकारी दी और अधिकारियों ने इस पर तुरंत कार्रवाई की।’ उन्होंने क्रू मेंबर्स की तारीफ करते हुए कहा कि ये लोग हीरो हैं, जिन्होंने रात में कई लोगों की जान बचाई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox