हुड्डा पर अनिल विज ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस की नैया डूब रही है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हुड्डा पर अनिल विज ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस की नैया डूब रही है

मानसी शर्मा / – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने शैलजा और रणदीप सुरजेवाला को लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दी है। खुद न लड़ने की इच्छा जताई है। इस पर पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि जिस पार्टी में ये कहा जाता था कि मै लडूंगा। चुनाव आने पर उसमें कहा जा रहा है कि तू लड़ चुनाव। इससे पता लगता है कि कांग्रेस की नैया डूब रही है और ये नेता कितना भयभीत है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौतपर की गई टिपण्णी को लेकर विज ने कहा कि सुप्रिया श्रीनेत कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा की मंडी (हिमाचल) से प्रत्याशी कंगना रनौत पर भद्दी टिप्पणी करना कोई नई बात नहीं हैक्योंकि यह तो कांग्रेस की संस्कृति ही है। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने 1998में प्रकाशित अपनी पुस्तक द इनसाइडर के पेज 767पर भी इसी प्रकार जिक्र किया था।

कर्नाटक की कांगेस सरकार पर बरसे अनिल विज

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के एक मंत्री ने एक बयान पर अनिल विज ने कहा कि मोदी-मोदी का नारा लगाने वालों को थप्पड़ मारों, इस पर भड़कते हुए विज ने कहा कि जो आदमी हौसला खो देता है। डूबने लगता है। तब वो इसी तरह से बातें करता है। विज ने कहा कि इनको शर्म आनी चाहिए और कांग्रेस के बड़े नेताओ को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

अनिल विज ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बयान पर अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस युवाओं का भविष्य बनाना चाहती है और भाजपा युवाओं को भटकाना चाहती है। इस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि जिसका अपना भविष्य न बना हो और वो दुसरो के भविष्य बनाने की बात करता है तो ये हास्यपद लगता है वो पहले अपना भविष्य देख लें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox