मानसी शर्मा / – चंडीगढ़ में इनेलो नेता अभय चौटाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की नई सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनी है और सरकार दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने 14फसलें एमएससी पर खरीद के दावे किए हैं।
अभय चौटाला ने प्रदेश में सरसों की खरीद शुरू अब तक सरकार ने नहीं की है। ये सरकार किसान विरोधी सरकार और रोज झूठे दावे करती है। उन्होंने कहा कि इनेलो मांग करती है सरकार जल्द सरसों की खरीद शुरू करें। इनेलो के स्थापना के वक्त से रामपाल माजरा ने पार्टी को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इनेलो के प्रति रामपाल माजरा का हमेशा लगाव रहा है। अब रामपाल माजरा फिर से पार्टी की मजबूती के लिए इनेलो के साथ आए हैं
रामपाल माजरा को इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदारी- अभय चौटाला
अभय चौटाला ने कहा मैंने ओपी चौटाला और पार्टी के नेताओ से चर्चा करके रामपाल माजरा को बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चा हुई थी। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी रामपाल माजरा को देने का फैसला हुआ। उन्होंने कहा कि रामपाल माजरा कुछ वक्त के लिए राजनीति से निष्क्रिय हुए थे अब फिर इनेलो की मजबूती में हमारे साथ आएं है।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अमित जोगी का बड़ा बयान, न्यायिक जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!
नजफगढ़ वार्ड में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती