मानसी शर्मा / – दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर दिल्ली HCमें जस्टिस सुरेश कैत और जस्टिस मनोज जैन की कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के सभी समन कानूनी प्रक्रिया और प्रावधानों के मुताबिक नहीं हैं। केजरीवाल के वकील सिंघवी ने गिरफ्तारी से सुरक्षा की भी मांग की है।सिंघवी ने कहा कि पीएमएलए एक्ट में राजनीतिक दल को परिभाषित नहीं किया गया है। सिंघवी ने दिल्ली HCसे नोटिस जारी करने की मांग की है और कहा है कि इस मामले में EDसे जवाब मांगा जाना चाहिए।
सिंघवी ने और क्या कहा?
सिंघवी ने कहा कि कोर्ट को इस संबंध में नोटिस जारी कर जांच एजेंसी से पूछना चाहिए कि हमारी दलील और विरोध के आधार पर उनका क्या रुख है? सिंघवी ने कहा कि क्या राजनीतिक दल पीएमएलए के दायरे में आते हैं? सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसौदिया की जमानत मामले में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। मामला लंबित है।
EDकी ओर से ASGएसवी राजू ने केजरीवाल की याचिका पर सवाल उठाए और कहा कि यह याचिका सुनवाई के लायक नहीं है। हम इस पर जवाब दाखिल करेंगे। EDने कहा कि केजरीवाल को पहली बार 2 नवंबर 23 को समन जारी किया गया था, तब से वह आज तक पेश नहीं हुए हैं।
दिल्ली HCने क्या कहा?
दिल्ली HCने पूछा, ‘समन पर क्यों पेश नहीं हो रहे केजरीवाल?’ इस पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 10 समन जारी किए गए। हमने सभी पर जवाब दाखिल किया। हमने कहा है कि हम किसी भी समय वर्चुअली EDके सामने पेश होकर जवाब देने को तैयार हैं। सिंघवी ने कहा, ‘हमें (केजरीवाल) पेश होने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन हमें कुछ सुरक्षा की जरूरत है।’
वहीं ASGराजू ने केजरीवाल की याचिका पर नोटिस जारी करने की मांग का विरोध किया। कोर्ट ने पूछा कि अब तक कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ASGराजू ने कहा कि मामले में अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आखिरी गिरफ्तारी कविता की हुई है। अब तक कुल 700 समन जारी किए जा चुके हैं, फिलहाल मामले में 10 से 12 लोग संदिग्ध हैं।
दिल्ली HCने EDको जारी किया नोटिस
केजरीवाल की याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं, इस मुद्दे पर दिल्ली HCने EDको नोटिस जारी किया है और 2 हफ्ते में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। फिलहाल केजरीवाल के खिलाफ EDकी किसी भी कार्रवाई पर कोई सुरक्षा नहीं है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे