मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव करीब है। सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है। हाल ही में भाजपा ने 195 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया वहीं आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। सभी को लोकसभा चुनाव की तारीख का इंतजार है। इसी बीच कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग 14-15मार्च को लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनाव के तरह इस बार भी 7 चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। खबरें हैं कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पहले चरण का मतदान हो सकता है।
अगले हफ्ते हो सकती है घोषणा
सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग अगले हफ्ते किसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। फिलहाल चुनाव आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों के दौरे कर रहा है। सभी राज्यों में तैयारियों का आकलन करने के बाद ही आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग की टीम फिलहाल पश्चिम बंगाल में है। जिसके बाद टीम यूपी और फिर जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी।
चुनाव आयोग लगातार कर रहा बैठकें
जानकारी के अनुसार, निर्वाचन अधिकारी 13 मार्च तक अपना दौरा पूरा कर लेंगे। चुनाव आयोग सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारों के साथ लगातार बैठक कर रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों के स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेरमाल कर सकता है। जिसके लिए आयोग एक विभाग भी बना सकता है, जो सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं को चिह्नित करके उन्हें हटाने का काम करेगा।


More Stories
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
लुटेरों, झपटमारों और वाहन चोरों पर नॉर्थ जिला पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”