भारतीय जनता पार्टी कर रही लोकतंत्र का हरण: मंत्री गोपाल राय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय जनता पार्टी कर रही लोकतंत्र का हरण: मंत्री गोपाल राय

मानसी शर्मा / –  हिमाचल में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद सियासत गरमा गई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम सुक्खू को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। अब इसपर आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपाल राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 ‘बीजेपी कर रही लोकतंत्र का हरण’
आप नेता गोपाल राय ने हिमाचल राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर आप नेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र का हरण कर रही है, वह देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि जिन जगहों पर बीजेपी चुनाव नहीं जीत पाई वहां ईडी, सीबीआई और पैसे के जरिए बीजेपी अपनी सरकार बना रही है।

 ‘लोकसभा चुनाव में बीजेपी को होगा नुकसान’
गोपाल राय ने भाजपा को सचेत करते हुए कहा कि शायद भाजपा भूल गई है कि जनता सब कुछ देख रही है और जनता इन सभी चीजों का पूरा हिसाब रख रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘भाजपा लोगों को डरा करर अपनी ओर कर रही है। लेकिन मुझे लगता है कि इससे बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि लोकसभा चुनाव में उन्हें नुकसान होगा।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox