दिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय, एक सीट पर फंसा पेंच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय, एक सीट पर फंसा पेंच

-दिल्ली की सीटों पर दोनो पार्टियों के बड़े नेता दिख सकते है मैदान में

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में लोकसभा चुनावों को लेकर आप-कांग्रेस में गठबंधन लगभग तय हो चुका है। एक दो दिन में इसका एलान किया जा सकता है। दोनो पार्टियों में सात में से तीन-तीन सीटों पर सहमति बन गई है जिसमें नई दिल्ली पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली पर आम आदमी पार्टी तथा पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली व चांदनी चौक से कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी लेकिन अभी भी एक सीट उत्तर पश्चिमी दिल्ली पर पेंच फंसा हुआ है जिसे दोनों पार्टी आपस में बातचीत कर सुलझाने का दावा कर रही हैं। वहीं कयास लगाये जा रहे है कि इसबार भाजपा को दिल्ली में टक्कर देने के लिए कांग्रेस व आप के बड़े नेता चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।
          गठबंधन की औपचारिक घोषणा शुक्रवार शाम तक या शनिवार को हो सकती है। उधर सूत्र बताते हैं कि चांदनी चौक सीट से कांग्रेस पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल या वहां से पूर्व विधायक अलका लांबा को प्रत्याशी बना सकती है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली या पूर्व सांसद संदीप दीक्षित पर दाव खेल सकती है।
           2019 के चुनाव पर गौर करें तो उत्तर पश्चिमी सीट पर आप दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत भी जब्त हो गई थी। बावजूद इसके इस सीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिर्जुन खरगे की भी दिलचस्पी बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को दोनों पार्टियों के बीच बैठक में यह उलझन भी सुलझ जाएगी।

एक सीट दोनों पार्टी की पसंद
सूत्र बताते हैं कि नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। जबकि पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में से किन्हीं तीन सीटों से मैदान में कांग्रेस उतरेगी। उत्तर पश्चिमी सीट दोनों ही पार्टियों की पसंद बताई जा रही है।

बैठक में सुलझ सकता मसला
2019 के चुनाव पर गौर करें तो उत्तर पश्चिमी सीट पर आप दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत भी जब्त हो गई थी। बावजूद इसके इस सीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिर्जुन खरगे की भी दिलचस्पी बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को दोनों पार्टियों के बीच बैठक में यह उलझन भी सुलझ जाएगी।

केजरीवाल भी लड़ेंगे चुनाव ?
इसी तरह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से पार्टी पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान या पूर्व सांसद उदित राज को टिकट देने पर विचार कर रही है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों की मानें तो पश्चिमी दिल्ली सीट से पार्टी पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को टिकट दे सकती है।
          दक्षिणी दिल्ली सीट से विधायक दिलीप पांडेय पर दाव खेला जा सकता है। नई दिल्ली सीट से मेयर शैली ओबेराय या मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं भी प्रत्याशी हो सकते हैं। इसी तरह पूर्वी दिल्ली से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को चुनाव लड़वाया जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox