भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव को टिकट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव को टिकट

मानसी शर्मा / – बुधवार को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है। जिसमें भाजपा ने ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मध्य प्रदेश से माया नरोलिया और एल मुरुगन को मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही भाजपा ने मध्य प्रदेश से दो और उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिसमे बंसीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराज शामिल हैं।

वहीं इससे पहले 11 फरवरी को भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई थी।

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी और आरपीएन सिंह को टिकट दिया गया। वहीं पूर्व बीजेपी हरियाणा अध्यक्ष सुभाष बराला को हरियाणा से मैदान में उतारा गया। इस लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में भाजपा ने बिहार से दो उम्मीदवारों को टिकट दिया, जिनमें धर्मशीला गुप्ता और डॉ भीम सिंह के नाम शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश से ये हैं उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, हरियाणा से सुभाष बराला, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को चुनाव के मैदान में उतारा गया। उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदीके अलावा  चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन को टिकट दिया गया है।

कब होंगे चुनाव

बता दें, चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि 2 अप्रैल को 50 सदस्य और 3 अप्रैल को 6 सदस्य रिटायर हो रहे हैं। वहीं नामंकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। इसके बाद 16 फरवरी को नामांकन की जांच की जाएगी। इस साल कुल 69 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होंगे इनमें से सबसे पहले 56 सीटों पर हो रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox