आक्रामक होते जा रहे किसान, जंग की कर ली तैयारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आक्रामक होते जा रहे किसान, जंग की कर ली तैयारी

मानसी शर्मा / –  12 फरवरी को देर रात हुई देशभर की अलग-अलग किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बैठक बेनतीजा रही। जिसके बाद किसानों ने 13 फरवरी से आंदोलन पर निकल पड़े। ये आंदोलन आज भी चल रहा है। इसी बीच, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें किसानों से किए गए केंद्र के वादे न पूरे किए जाने की बात कही है। पत्र के जरिए एक बार फिर किसानों की 21 मांगें फिर से दोहराई है। एसकेएम ने कहा है कि वो लोगों एकजुट होकर आंदोलन करते रहेंगे।

किसान जंग के लिए तैयार

किसान शंभू बॉर्डर पर जंग के लिए तैयार हैं। बैरिकेडिंग के तोड़ने के लिए किसान JCB मशीन मंगवा रहे हैं। तो वहीं हरियाणा पुलिस के ड्रोन को गिराने के लिए किसान पतंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही आंसू गैस के गोलों को निष्क्रिय करने के लिए किसानों ने वाटर स्प्रे और गीली बोरियां लगाई है।

घायल किसानों से फोन पर की बात

किसानों और पुलिस के बीच तनाव जारी है। इसी बीच दिल्ली कूच के लिए अड़े पंजाब के किसानों को हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर रोका गया है। मंगलवार को किसान और पुलिस के बीच तनाव देखने को मिला था, जिसके बाद पुलिस की ओर से आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें कई किसान घायल हो गए थे। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक घायल किसान से फोन पर बात की है।

भारत बंद का ऐलान

16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान के बीच बीकेयू (राजेवाल) अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल के नेतृत्व में 37 किसान संगठन आज जालंधर में बैठक करेंगे।

कुछ मुद्दों पर बनी बात

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के साथ बातचीत की है। उन्होंने इस बातचीत के बाद कहा कि किसानों के मुद्दे पर कुछ बातों पर सहमति बनी है। कुछ बातों पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं। उन पर कई विकल्प किसान प्रतिनिधिमंडल भी दे सकता है और हम भी दे सकते हैं। हम एक विकल्प पर आकर उन बातों का समाधान भी ढूंढ सकते हैं। किसानों से हम अपील करते हैं कि वह किसी के बहकावे में नहीं आएं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox