
मानसी शर्मा / – बुधवार को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है। जिसमें भाजपा ने ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मध्य प्रदेश से माया नरोलिया और एल मुरुगन को मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही भाजपा ने मध्य प्रदेश से दो और उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिसमे बंसीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराज शामिल हैं।
वहीं इससे पहले 11 फरवरी को भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई थी।
इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी और आरपीएन सिंह को टिकट दिया गया। वहीं पूर्व बीजेपी हरियाणा अध्यक्ष सुभाष बराला को हरियाणा से मैदान में उतारा गया। इस लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में भाजपा ने बिहार से दो उम्मीदवारों को टिकट दिया, जिनमें धर्मशीला गुप्ता और डॉ भीम सिंह के नाम शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश से ये हैं उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, हरियाणा से सुभाष बराला, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को चुनाव के मैदान में उतारा गया। उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदीके अलावा चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन को टिकट दिया गया है।
कब होंगे चुनाव
बता दें, चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि 2 अप्रैल को 50 सदस्य और 3 अप्रैल को 6 सदस्य रिटायर हो रहे हैं। वहीं नामंकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। इसके बाद 16 फरवरी को नामांकन की जांच की जाएगी। इस साल कुल 69 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होंगे इनमें से सबसे पहले 56 सीटों पर हो रहा है।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1474 करोड़ की सौगात, बोले- ‘तीसरी बार बन रही भाजपा की सरकार’… मिलेंगी 65+ सीट
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ