बिहार में पास हुई नीतीश सरकार, पक्ष में 130 और विपक्ष में शून्य वोट पड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में पास हुई नीतीश सरकार, पक्ष में 130 और विपक्ष में शून्य वोट पड़े

-विपक्ष ने किया सदन से वाकआउट, सीएम ने दिलाई जंगलराज की याद

पटना/शिव कुमार यादव/- बिहार में आखिर नीतीश सरकार बहुमत की लड़ाई में पास हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने पर सदन में वोटिंग हुई। इसमें सरकार के पक्ष में 130 वोट पड़े जबकि विपक्ष में कोई वोट नही पड़ा क्योंकि विपक्ष सदन से वाकआउट कर गया था। इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने सभी को जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि जो हम लोगों के पक्ष में है और विपक्ष में सभी का वोट ले लीजिए।

सीएम नीतीश कुमार ने सदन में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा, जिसपर विभिन्न नेताओं ने अपनी राय रखी है। सीएम जैसे ही बोलना शुरू किया तो विपक्षी दल हंगामा करने लगे। इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि अगर नहीं सुनना चाहते हैं तो सीधे वोटिंग करा दिया जाए। हम सबकी बात सुने हैं। हमको 2005 से काम करने का मौका मिला। उससे पहले इनके (तेजस्वी यादव) के पिताजी और माताजी (लालू यादव और राबड़ी देवी) को सरकार चलाने का मौका मिला। याद कीजिए कहीं कोई रोड था क्या, कोई शाम के बाद घर से निकल पाता था क्या? ये मुस्लिम की बात करते हैं, आए दिन हिंदू-मुस्लिम का विवाद होता था। हमने हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा बंद कराया। जो 15 साल में मुस्लिमों को न्याय नहीं मिला, हमने आने के बाद कार्रवाई की। कितना डेवलपमेंट हुआ है।

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि जो हम लोगों के पक्ष में हैं उनका भी वोट ले लीजिए और विपक्ष में हैं उनका भी वोट ले लीजिए। इस पर डिप्टी स्पीकर ने हां, ना कराके ध्वनिमत से बहुमत पास कराने की घोषणा कर दी।
        विपक्ष के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए। विजय सिन्हा ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों सदस्यों की गिनती कराई जाए, ताकि बिहार की जनता को सच्चाई पता चल सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox