लघु व सूक्ष्म उद्योग के माध्यम से बन सकते हैं आत्मनिर्भर- अरविन्द तिवारी                        

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लघु व सूक्ष्म उद्योग के माध्यम से बन सकते हैं आत्मनिर्भर- अरविन्द तिवारी                        

-अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को दी गई उद्यमिता जागरूकता हेतु जानकारी

बिलासपुर/छत्तीसगढ़/शिव कुमार यादव/- विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी जरहाभाठा में अनुसूचित जाति के छात्र एवं छात्राओं के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग के अरविन्द तिवारी, व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायपुर के प्रबंधक संदीप वर्मा और स्टेट बैंक से वित्तीय साक्षरता सलाहकार एसएम देशकर विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर अरविन्द तिवारी ने लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग की जानकारी दी और बताया कि छोटा सा उद्योग शुरु कर आप आत्मनिर्भर बन सकते हैं । जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायपुर के प्रबंधक संदीप वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पीएम विश्वकर्मा योजना पर छात्र छात्राओं ने विशेष रुचि दिखाई। साथ ही वित्तीय साक्षरता सलाहकार एस एम देशकर ने अनुसूचित जाति के छात्र छात्राओं को वित्तीय सहायता लेकर उद्योग स्थापित करने का आव्हान किया।

संस्था की सचिव संध्या चंद्रसेन ने कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चे उद्योग के माध्यम से आत्म-निर्भर होकर परिवार के लिए भी मददगार बन सकते हैं। इस अवसर पर विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी के अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को जागरूकता कार्यक्रम के तहत फूड प्रोसेसिंग, मुर्गी पालन, बकरी पालन, ब्यूटी पार्लर केटरिंग एवं और  भी व्यवसायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मिंटू अरोरा, मनीषा सैमूएल, दीप जोशी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox