नीतीश के बाद एक्शन में दिखे तेजस्वी, कहा- इतनी आसानी से तख्तापटल नहीं होने देंगे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नीतीश के बाद एक्शन में दिखे तेजस्वी, कहा- इतनी आसानी से तख्तापटल नहीं होने देंगे

मानसी शर्मा / –  दिल्ली में भयानक सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग को लगता है कि कुछ गड़बड़ हो रहा है, लेकिन दिल्ली की सर्दियों के बीच पटना का राजनीति पारा बहुत गर्म हो रखा है। बिहार की राजनीती इस वक्त बहुत हंगामा मचा हुआ है। इसका असर दिल्ली में हो रहा है। नीतीश अब आरजेडी का साथ छोड़कर एक बार फिर भाजपा का दामन थामने जा रहे है। वहीं अब तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इतनी आसानी से तख्तापटल नहीं होने देंगे।

आरजेडी तरफ से खबर आ रही है कि तेजस्वी यादव ने कहा कि आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे और इतनी आसानी से दोबारा ताजपोशी नहीं होने देंगे। जानकारी के अनुसार  राष्ट्रीय जनता दल किसी दलित चेहरे को सीएम पद के लिए आगे कर सकती हैं। इसी बीच आज तेजस्वी यादव 1 बजे अपने आवास पर विधायक दल की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

नीतीश के रवैये से नाराज शिवानंद तिवारी

वहीं राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्य शिवानंद तिवारी ने नीतीश के इस रवैये से नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि हमने नीतीश कुमार से मिलने का समय मांगा था, लेकिन अभी तक समय नहीं दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने उन्हें हड़काया भी। उनसे कहा कि क्या बात है, आपके पास हमारे लिए समय नहीं है। इस उन्होंने कहा कि आज बताते हैं।

लालू की उड़ी नींद

नीतीश कुमार के इस रवैया से लालू यादव भी काफी बेचैन दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को 5 बार फोन किया, लेकिन नीतीश कुमार ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद अब यह कयास लगाए जा रहा है कि नीतीश कुमार अब भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox