

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- लोगों के सालों के इंतजार की घड़ियां अब जल्द ही खत्म होने वाली है। 4 अक्तुबर से नजफगढ़-द्वारका कॉरीडोर पर मेट्रो का चलन शुरू हो जायेगा। मेट्रो भवन में शुक्रवार को केंद्र के राज्यमंत्री हरदीप पुरी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरी झंडी दिखाकर इस कॉरीडोर का विधिवत उद्घाटन करेंगे तथा शाम पांच बजे से इस कारीडोर पर लोगों के लिए मेट्रो सुचारू रूप से शुरू कर दी जायेगी।
उक्त जानकारी देते हुए मेट्रो कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि बड़ी चुनौतियों से पार पाकर नजफगढ़-द्वारका कॉरीडोर 4 अक्तुबर से शुरू होने जा रहा है। पिछले कुछ समय से चल रही ट्रायल व सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी है और सुरक्षा आयुक्त ने इस कॉरीडोर पर मेट्रो के चलन को हरी झंडी दे दी है। जिसे देखते हुए अब नजफगढ़ से लोगों को मेट्रो का सफर कर सकेगे। उन्होने लोगों से मेट्रों में प्लॉस्टिक बैग का इस्तेमाल न करने की भी अपील की।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड